स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 29 Jun 2021 10:57 PM IST
सीमा पूनिया का 2004, 2012, 2016 के बाद यह चौथा ओलंपिक है। वह इस स्पर्धा में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली दूसरी भारतीय महिला हैं।
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
भारत की अनुभवी चक्काफेंक खिलाड़ी सीमा पूनिया ने मंगलवार को राष्ट्रीय अंतर राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 63.70 मीटर का थ्रो फेंककर स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही उन्होंने टोक्यो ओलंपिक का टिकट कटा लिया। 37 वर्ष की पूनिया ने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत और 2018 एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने 63.50 मीटर का ओलंपिक क्वालीफाइंग मार्क हासिल किया। पूनिया का 2004, 2012, 2016 के बाद यह चौथा ओलंपिक है। वह इस स्पर्धा में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली दूसरी भारतीय महिला हैं। राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी कमलप्रीत कौर ने 66.59 मीटर का थ्रो फेंककर सोमवार को क्वालीफाई किया था। पूनिया टोक्यो ओलंपिक के व्यक्तिगत वर्ग में क्वालीफाई करने वाली भारत की 12वीं एथलीट है। वह पिछले सप्ताह बेलारूस में मिंस्क ओपन खेलने के बाद रविवार को यहां पहुंचीं थीं।
उधर, मांसपेशी की चोट के कारण वह 2018 एशियाई खेलों के बाद तीन टूर्नामेंट ही खेल सकी। स्टार फर्राटा धाविका हिमा दास का टोक्यो ओलंपिक से बाहर रहना तय है। शनिवार को वह सौ मीटर की हीट में भाग लेते समय हैमस्ट्रिंग चोटका शिकार हो गई। इसके अलावा महिलाओं की चार गुणा साौ मीटर रिले टीम भी क्वालीफाई नहीं कर सकी जिसका वह हिस्सा है। हिमा ने 200 मीटर फाइनल के जरिए भी क्वालीफाई करने की कोशिश की लेकिन पांचवें स्थान पर रहीं।
विस्तार

हिमा का टोक्यो ओलंपिक से बाहर रहना लगभग तय