Tech

Redmi 10 (2022) जल्द होगा लॉन्च, सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ फोन

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रदीप पाण्डेय
Updated Wed, 24 Nov 2021 04:47 PM IST

सार

Redmi 10 को इसी साल अगस्त में लॉन्च किया गया है। Redmi 10 में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G88 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है।

ख़बर सुनें

Redmi 10 (2022) की तैयारी शाओमी ने शुरू कर दी है। Redmi 10 (2022) को कई सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है जिनमें EEC, IMDA, TKDN, SDPPI और TUV Rheinland आदि शामिल हैं। इससे पहले फोन को IMEI डाटाबेस की साइट पर भी देखा गया था। Redmi 10 (2022) के फीचर्स काफी हद तक इसी साल अगस्त में लॉन्च हुए Redmi 10 जैसे होंगे।

TKDN सर्टिफिकेशन साइट के मुताबिक फोन का मॉडल नंबर 21121119SG होगा। एक टिप्स्टर के मुताबिक Redmi 10 (2022) का रियर कैमरा सैमसंगक S5KJN1 या फिर OmniVision OV50C40 50 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। फोन में 8 मेगापिक्सल का सोनी IMX355 सेंसर भी मिल सकता है। इसके अलावा अन्य लेंस 2 मेगापिक्सल का होगा।

बता दें कि Redmi 10 को इसी साल अगस्त में लॉन्च किया गया है। Redmi 10 में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G88 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है।

Redmi 10 में चार रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का और तीसरा व चौथा लेंस 2-2 मेगापिक्सल के हैं। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है और इसमें 5000mAh की बैटरी है।

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: