लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंध चुके हैं। फिल्म इंडस्ट्री के इस मशहूर स्टार कपल की शादी का फैंस जितना बेसब्री से इंतजार कर रह थे, उतना ही इस कपल की तस्वीरों के लिए बेताब भी थे। ऐसे में शादी के बाद जैसे ही सोशल मीडिया पर रणबीर और आलिया की तस्वीरें सामने आईं,वह तेजी से वायरल हो गईं। इसी बीच इंटरनेट पर कपल की एक तस्वीर लोगों द्वारा काफी पसंद की जा रही है। इस तस्वीर को देख फैंस इसे नीतू कपूर और ऋषि कपूर को याद कर रहे हैं।
दरअसल, सोशल मीडिया पर सामने आई इस तस्वीर में रणबीर और आलिया शादी का जश्न मनाते दिख रहे हैं। फोटो में कपल केक काटने के बाद जश्न मनाते हुए शैंपेन पीते नजर आ रहे हैं। एक- दूसरे के साथ दोनों की यह तस्वीर फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। इसी बीच रणबीर- आलिया की इस तस्वीर के सामने आते ही सोशल मीडिया नीतू और ऋषि की एक पुरानी तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।
इस तस्वीर में नीतू और ऋषि भी अपनी शादी का जश्न मनाते दिख रहे हैं। वायरल हो रही इस फोटो में ऋषि कपूर और नीतू कपूर शादी में जोड़े में शैंपेन का ग्लास पकड़े नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को देख लोग इसे कपूर परिवार की जश्न मनाने की परंपरा बता रहे हैं। 42 साल पहले नीतू और ऋषि कपूर ने भी अपनी शादी की के दिन ऐसा ही किया था। बॉलीवुड एक्टर नीतू कपूर और ऋषि कपूर ने 22 जनवरी, 1980 को एक- दूसरे के साथ सात फेरे लिए थे।