Entertainment

Jeetendra Birthday Special: जब चचेरी बहन ने ही जितेंद्र पर लगाया यौन शोषण का आरोप, हैरान रह गया था हर कोई

Posted on

सार

जितेंद्र उन अभिनेताओं में से हैं, जिनके काम का लोहा बॉलीवुड इंडस्ट्री मानती है। उनका असली नाम रवि कपूर है। फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदला था। एक समय ऐसा भी था जब जितेंद्र की चचेरी बहन ने उनपर यौन शोषण का आरोप लगाया था, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया था।

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

डांसिंग का अलग अंदाज और अपने शानदार अभिनय के चलते बॉलीवुड के ‘जंपिंग जैक’ कहे जाने वाले लीजेंड सुपरस्टार जितेंद्र का सात अप्रैल के दिन जन्मदिन होता है। जितेंद्र उन अभिनेताओं में से हैं, जिनके काम का लोहा बॉलीवुड इंडस्ट्री मानती है। यह बात कम ही लोगों को पता है कि जितेंद्र एक जौहरी के घर पैदा हुए थे। उनका असली नाम रवि कपूर है। फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदला। जितेंद्र भले ही आज सुपरस्टार हैं, लेकिन एक समय ऐसा था जब उनकी चचेरी बहन ने ही उनपर यौन शोषण का आरोप लगाया था। पढ़ें जितेंद्र से जुड़े रहे कुछ विवाद।

चॉल में गुजारे जिंदगी के 20 साल
जितेंद्र के लिए सबकुछ बना बनाया नहीं था। अपनी जिंदगी के शुरुआती दौर में वह मुंबई के ‘श्याम सदम चॉल’ में रहते थे। अपनी जिंदगी के करीब 20 साल उन्होंने यहीं गुजारे। जितेंद्र को बचपन से ही फिल्मों में दिलचस्पी थी। वह अक्सर फिल्म देखने के लिए घर से भाग जाया करते। 1959 में जितेंद्र ने ‘नवरंग’ फिल्म में छोटी सी भूमिका निभाई। कई सालों तक जितेंद्र ने खुद को स्थापित करने के लिए खूब सारी मेहनत की और आगे चलकर बड़ा मुकाम हासिल किया।

बहन ने लगाया यौन शोषण का आरोप
75 साल की उम्र में जितेंद्र पर उनकी बहन ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। इस आरोप के बारे में सुनकर हर कोई हैरान रह गया। जितेंद्र की चचेरी बहन ने मी टू कैंपेन के तहत ये आरोप लगाया था और उन्होंने जितेंद्र की गिरफ्तारी की मांग भी की थी। जितेंद्र की बहन का कहना था कि यह मामला उस समय का है जब वह मात्र 18 वर्ष की थीं और जितेंद्र 28 वर्ष के थे। जितेंद्र ने उन्हें खुद टिकट बुक कर शूटिंग देखने के लिए शिमला बुलाया था और शराब के नशे में उनका यौन शोषण किया। हालांकि इस मामले में जितेंद्र के वकील ने कहा था कि यह केवल अभिनेता की छवि खराब करने के लिए रची गई साजिश है। कोर्ट ने इस मामले में जितेंद्र के पक्ष में फैसला सुनाया था।

धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी संग रुकवाई थी शादी
जितेंद्र की शादी शोभा से हुई। वह एयर होस्टेस भी रही हैं। लेकिन शादी के पहले जितेंद्र का नाम हेमा मालिनी से जुड़ा। जितेंद्र और शोभा कपूर का अफेयर लंबे समय से चल रहा था, लेकिन इस बीच खबरें चलीं कि जितेंद्र हेमा मालिनी को दिल दे बैठे हैं। दोनों ने शादी का फैसला भी किया। लेकिन धर्मेंद्र भी हेमा मालिनी को पसंद करते थे और वह उनसे शादी करना चाहते थे। कहा जाता है कि धर्मेंद्र ने ही जितेंद्र और हेमा की शादी रुकवाई थी। बाद में हेमा ने अपनी बायोग्राफी में इस बात से पर्दा उठाया कि जितेंद्र से शादी की बात पर वह बाद में पीछे हट गई थीं, जिसके बाद जितेंद्र और शोभा ने शादी रचाई।

दो बच्चों का पिता होने के बाद श्रीदेवी से जुड़ा नाम
दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी से भी जितेंद्र का नाम जुड़ चुका है। बताया जाता है कि इस अफेयर की भनक जब शोभा को लगी तो उन्हें बर्दाश्त नहीं हुआ। उन्होंने इस रिश्ते को लेकर जितेंद्र को चेतावनी भी दी थी। यह कहानी उस समय की है जब जितेंद्र दो बच्चों के पिता थे। विवाद बढ़ने के बाद श्रीदेवी ने एलान किया कि वह अब जितेंद्र के साथ पर्दे पर दिखाई नहीं देंगी। जितेंद्र की बेटी और बालाजी फिल्म्स की प्रमुख एकता कपूर ने एक बार एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके स्कूल के समय में उनकी एक फ्रेंड ने उनसे कहा था कि उनके पिता का अफेयर श्रीदेवी से है। इस पर एकता ने कहा था, हां लेकिन तुम्हारे पिता तो केवल श्रीदेवी के सपने देख सकते हैं।

विस्तार

डांसिंग का अलग अंदाज और अपने शानदार अभिनय के चलते बॉलीवुड के ‘जंपिंग जैक’ कहे जाने वाले लीजेंड सुपरस्टार जितेंद्र का सात अप्रैल के दिन जन्मदिन होता है। जितेंद्र उन अभिनेताओं में से हैं, जिनके काम का लोहा बॉलीवुड इंडस्ट्री मानती है। यह बात कम ही लोगों को पता है कि जितेंद्र एक जौहरी के घर पैदा हुए थे। उनका असली नाम रवि कपूर है। फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदला। जितेंद्र भले ही आज सुपरस्टार हैं, लेकिन एक समय ऐसा था जब उनकी चचेरी बहन ने ही उनपर यौन शोषण का आरोप लगाया था। पढ़ें जितेंद्र से जुड़े रहे कुछ विवाद।

Source link

Click to comment

Most Popular