Entertainment

Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर को यूजर्स ने कहा- कितनी घमंडी है? पैपराजी को किया था इग्नोर

Posted on

जान्हवी कपूर पीच लहंगा
– फोटो : instagram/janhvikapoor

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर को सोशल मीडिया यूजर्स ने बुरी तरह से ट्रोल किया है। यूजर्स उन्हें घमंडी बता रहे हैं। दरअसल, ट्रोल होना सेलेब्स के लिए कोई नहीं बात नहीं है। अक्सर मशहूर हस्तियों को ट्रोलिंग का बुरी तरह से शिकार होना पड़ता है। 

 

जान्हवी कपूर
– फोटो : इंस्टाग्राम

फैंस उन पर जमकर गुस्सा निकालते हैं। चाहे करीना कपूर हों या फिर उर्फी जावेद या एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ट्रोर्ल्स किसी को भी नहीं छोड़ते हैं। फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स सेलेब्स को उनके पहनावे एवं एटीट्यूड से लेकर चलने तक के स्टाइल को लेकर लिए बुरी तरह से ट्रोल करते हैं, जिसका एक उदाहरण मलाइका अरोड़ा भी हैं। मलाइका अरोड़ा को भी उनके वॉकिंग स्टाइल और ड्रेस के लिए अक्सर ट्रोल होना पड़ता है। लेकिन इस बार ट्रोर्ल्स की नजर जान्हवी कपूर  पर पड़ती तो उनको घमंडी बता दिया।

जान्हवी कपूर फ्लोरल साड़ी
– फोटो : instagram/janhvikapoor

क्या है पूरा मामला?

जान्हवी कपूर को हाल ही में एक पैपराजी को नजरअंदाज करने के लिए ट्रोल होना पड़ा। जान्हवी के हाथ में पट्टी बंधी थी जिसे देखकर पैपराजी ने उनसे जानना चाहा कि क्या हुआ है? लेकिन उसकी इस बात को अनसुना कर जान्हवी आगे बढ़ती रही और कोई जवाब नहीं दिया।

 

 

जान्हवी कपूर फ्लोरल साड़ी
– फोटो : instagram/janhvikapoor

जान्हवी कपूर को देखकर पैपराजी उनसे पूछ रहा है कि क्या हुआ है? उन्हें यह चोट कैसे लगी। पर जान्हवी कपूर कोई जबाव नहीं दे रहीं। इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। जिस पर फैंस कमेंट कर रहे हैं और जान्हवी के इस एटीट्यूड को नापसंद कर रहे हैं।

जान्हवी कपूर
– फोटो : instagram/weddingwireindia

हाल ही में जान्हवी कपूर ने एक कार्यक्रम में सोशल मीडिया ट्रोलिंग को लेकर अपनी बात भी रखी थी। उनका कहना था कि उनका परिवार अब आलोचनाओं और ट्रोलिंग का आदी हो गया है। उन्होंने कहा कि वह ट्रोलिंग और आलोचनाओं को पहले काफी वैल्यू देती थी, लेकिन अब उनको यह एहसास हो गया कि इसके नकारात्मक और सकारात्मक दोनों ही पहलू हैं।



Source link

Click to comment

Most Popular