Sports

IND vs SPN: स्पेन के खिलाफ दो मैचों के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का एलान, सविता को मिली टीम की कमान

Posted on

{“_id”:”6213427ad3ece845a45c7f3c”,”slug”:”hockey-india-announced-22-member-squad-for-fih-women-s-pro-league-matches-against-spain”,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”IND vs SPN: स्पेन के खिलाफ दो मैचों के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का एलान, सविता को मिली टीम की कमान”,”category”:{“title”:”Hockey”,”title_hn”:”हॉकी”,”slug”:”hockey”}}

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 21 Feb 2022 01:12 PM IST

सार

भारतीय टीम की कमान गोलकीपर सविता को दी गई है। वहीं इक्का को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। भारतीय टीम स्पेन के खिलाफ 26 और 27 फरवरी को दो मैच खेलेगी। 

भारत की महिला हॉकी टीम
– फोटो : ANI

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

एफआईएच महिला हॉकी प्रो लीग के लिए हॉकी इंडिया ने 22 सदस्यीय भारतीय टीम का एलान कर दिया है। यह टीम स्पेन के खिलाफ 26 और 27 फरवरी को दो मैच खेलेगी। दोनों मैच शाम के समय भुवनेश्वर में खेले जाएंगे। गोलकीपर सविता को टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि डीप ग्रेस इक्का उपकप्तान हैं। टीम में कुछ नए चेहरों को भी मौका दिया गया है। झारखंड की युवा फॉरवर्ड संगाती कुमारी ने जूनियर टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया था और अब उन्हें मुख्य टीम में भी शामिल किया गया है। 

संगाती के अलावा भी कुछ युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। इन सभी खिलाड़ियों ने जूनियर टीम के लिए अच्छा खेल दिखाया था। 

टीम के चयन को लेकर भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच जैनेक स्कोपमैन ने कहा कि स्पेन के खिलाफ मैच को लेकर वे उत्साहित हैं। ओमान से लौटने के बाद टीम ने दो हफ्तों तक अच्छे से अभ्यास किया है। टीम में चुने गए 22 खिलाड़ी स्पेन के खिलाफ यह दिखाने को तैयार होंगे कि वे क्या कर सकते हैं। जब आपके पास खिलाड़ियों का अच्छा समूह होता है तो हमेशा ही टीम का चयन मुश्किल हो जाता है। लेकिन युवा खिलाड़ी लगातार सुधार कर रहे हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। यह देखना सुखद है। 

मजबूत टीम है स्पेन
भारतीय कोच ने स्पेन के बारे में बात करते हुए कहा “स्पेन एक मजबूत टीम है और उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। टोक्यो में यह टीम करीबी अंतर से सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूक गई थी। उन्होंने लगातार उच्च स्तर पर अच्छा खेल दिखाया है। पिछले विश्व कप में भी यह टीम कांस्य पदक जीतने से चूक गई थी। वो काफी प्रतिभावान हैं और मजबूत डिफेंस के साथ खेलते हैं। इसलिए हम अपनी खुद की स्पीड, क्षमता और मजबूत डिफेंस पर ध्यान दे रहे हैं ताकि उन्हें हरा सकें।”

स्पेन के खिलाफ मैचों के लिए भारतीय टीम
सविता (कप्तान), बिचु देवी खरीबाम और रजनी एतिमारपु, दीप ग्रेस एक्का (उपकप्तान), गुरजीत कौर, निक्की प्रधान, उदिता, इशिका चौधरी, निशा, सलीमा टेटे, सुशीला चानू पुखरंबम, ज्योति, मोनिका, नेहा, नवजोत कौर, नमिता टोप्पो, वंदना कटारिया, शर्मिला देवी, नवनीत कौर, लालरेमसियामी, संगीता कुमारी, राजविंदर कौर, रश्मिता मिंज, अक्षता अबसो ढेकाले, सोनिका, मारियाना कुजूर, ऐश्वर्या राजेश चौहान।

विस्तार

Source link

Click to comment

Most Popular