Sports

IND vs GER Live Score: कांस्य पदक के लिए मैच शुरू, जर्मनी ने ली शुरुआती बढ़त, भारत पिछड़ा

07:14 AM, 05-Aug-2021

1st क्वार्टर: भारत को पहला पैनल्टी कॉर्नर 

भारत को पांचवें मिनट में पहला पैनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन हरमनप्रीत उसे गोल में तब्दील नहीं कर पाए. जर्मनी के पास अभी भी 1-0 की बढ़त।

07:10 AM, 05-Aug-2021

1st क्वार्टर: जर्मनी को पैनल्टी कॉर्नर 

जर्मनी के खिलाड़ी कोंस्टांटिन को चौथे मिनट में ग्रीन कार्ड मिला और उन्हें अब अगले दो मिनट के लिए बाहर बैठना पड़ेगा।

07:09 AM, 05-Aug-2021

1st क्वार्टर: जर्मनी का पहला गोल 

जर्मनी ने मैच के दूसरे ही मिनट में अपना खाता खोल लिया है। जर्मनी की तरफ से तिमूर ओरुज ने पहला गोल दागा। इसके साथ ही जर्मनी ने 1-0 की बढ़त ले ली है।

06:58 AM, 05-Aug-2021

भारतीय टीम 

टोक्यो ओलंपिक में भारत का अब तक का सफर शानदार रहा है और आज भी उससे एक शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। जर्मनी के खिलाफ कांस्य पदक मुकाबले के लिए भारतीय टीम के 11 खिलाड़ियों का ऐलान हो गया है।

 

06:55 AM, 05-Aug-2021

इतिहास दोहराने का मौका

दो दिन पहले ही भारतीय पुरुष हॉकी टीम फाइनल की रेस से बाहर हो गई थी। टीम इंडिया को सेमीफाइनल मुकाबले में विश्व चैंपियन बेल्जियम ने 5-2 से हराया था। उस समय शुरुआती बढ़त के बावजूद भारतीय टीम बेल्जियम को हार का सामना करना पड़ा। फिलहाल इस हार के बाद भी भारत की मेडल जीतने की उम्मीद कायम है। आज कांस्य पदक के लिए भारत और जर्मनी के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय हॉकी टीम ने 1980 के बाद से ओलंपिक में पदक नहीं जीता है। आज अगर जीत मिलती है तो 41 साल का सूखा खत्म होगा।

06:33 AM, 05-Aug-2021

IND vs GER Live Score: कांस्य पदक के लिए मैच शुरू, जर्मनी ने ली शुरुआती बढ़त, भारत पिछड़ा

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। आज भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पास इतिहास दोहराने का मौका है। भारतीय टीम को सेमीफाइनल में भले ही बेल्जियम के हाथों हार का सामना करना पड़ा लेकिन उसके पास कांस्य पदक जीतने का अभी भी मौका है। हालांकि उसके लिए टीम इंडिया को कांस्य पदक प्लेऑफ मुकाबले में जर्मनी की चुनौती से पार पाना होगा।   

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: