Entertainment

Holi 2022: प्रियंका चोपड़ा ने देसी अंदाज में पति निक जोनस संग खेली होली, फोटो और वीडियो किए शेयर

देसी गर्ल प्रियंका होली खेलना काफी पसंद करती हैं। वह अपने पति निक जोनस के साथ मुंबई हो या फिर लॉस एंजिल्स होली जरूर मनाती हैं। इस बार होली सेलिब्रेशन में उनके देसी-विदेशी दोस्त और परिवार के लोगों ने हिस्सा लिया। प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर होली की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह निक के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं।

होली पार्टी के प्रियंका ने कई सारे फोटो और वीडियो शेयर किए हैं। किसी में वह निक के साथ रोमांस करती नजर आ रही हैं, तो किसी में पूल किनारे लेटी हुई हैं। किसी फोटो में वह बच्चों को किताब से रंगों के बारे में बताती नजर आ रही हैं। प्रियंका सभी फोटोज में काफी खुश दिख रही हैं, जिससे पता चल रहा है कि उन्होंने काफी मस्ती की है।

निक जोनस ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें निक पॉपकॉर्न खा रहे हैं और अपने दोस्तों को मस्ती करते दिखा रहे हैं। इसके साथ ही प्रियंका पिचकारी से निक को पानी मारती दिख रही हैं।

आपको बता दें कि निक और प्रियंका ने 2018 में उदयपुर के उमेद भवन पैलेस में शादी की थी। दोनों जनवरी में सरोगेसी की मदद से एक बच्ची के माता-पिता बने हैं। बेटी के साथ दोनों की यह पहली होली है। अभी तक प्रियंका ने बेटी की झलक फैंस को नहीं दिखाई है। प्रियंका पिछले कुछ दिनों से रोम में थी और होली के लिए लॉस एंजिल्स लौटी हैं।

प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म ‘जी ले जरा में’ नजर आएंगी। इस फिल्म को फरहान अख्तर डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं, वह जल्द ही हॉलीवुड की फिल्मों में भी नजर आएंगी।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: