Astrology

Guru Gochar 2022: देवगुरु बृहस्पति जल्द ही करने जा रहे हैं अपनी राशि में गोचर, इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Posted on

Guru Transit 2022: वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह नक्षत्रों में हो रही राशि परिवर्तन का सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है।  जब भी कोई ग्रह गोचर या युति बनाता है, तो इसका सीधा असर मनुष्य की कुंडली पर पड़ता है। ग्रहों का राशि परिवर्तन जीवन में बहुत से सकारात्मक और नकारात्मक परिवर्तन लेकर आता है। ग्रहों का यह परिवर्तन कुछ राशियों के जीवन में तरक्की और खुशियां लाता है तो कुछ राशियों के कार्य में बाधा उत्पन्न करता हैं। आपको बता दें सौरमंडल के सबसे बड़े ग्रह गुरु बृहस्पति 13 अप्रैल को अपनी स्वराशि मीन में प्रवेश करने जा रहे हैं। इसलिए इस गोचर का महत्व और भी बढ़ गया है। देवगुरु बृहस्पति को देवताओं के गुरु का दर्जा प्राप्त है। गुरु ज्ञान, शिक्षक, शिक्षा, धार्मिक कार्य, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि के कारक होते है। इसलिए इनके गोचर का प्रभाव वैसे तो सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन कुछ राशियां ऐसीं हैं जिनको इसका विशेष लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां। 

मेष राशि: देवगुरु बृहस्पति 12 महीने में एक बार ही अपना राशि परिवर्तन करते हैं। इस बार गुरु ग्रह 13 अप्रैल 2022 को मीन राशि में गोचर करेंगे। मेष राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति का मीन राशि में गोचर सकारात्मक परिणाम दे सकता है। गुरु ग्रह मेष राशि के द्वादश भाव में स्थित होगा। यह जातक के ज्ञान के प्रति झुकाव दर्शाता है। इस गोचर से मेष राशि के जातकों को चिंताओं से राहत मिलने की संभावना है। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए भी यह एक अच्छा समय हो सकता है। जो लोग कोई नया व्यवसाय शुरू करने या किसी नई नौकरी में शामिल होने की योजना बना रहे हैं, यह आपके लिए एक अच्छा अवसर है। परिवार के सदस्यों के बीच शांति और सद्भाव रहेगा। परिवार में कोई शुभ कार्यक्रम होने की संभावना है। कुल मिलाकर, ऐसा लगता है कि मेष राशि के जातकों के अधिकतम लाभ के लिए और सकारात्मक प्रभाव को बढ़ाने के लिए यह समय अच्छा और लाभकारी होगा। 

वृष राशि: बृहस्पति देव ज्ञान और बुद्धि का पर्याय है। यह विकास और सफलता का कारक है। सामान्य तौर पर, वृषभ राशि के जातकों के लिए बृहस्पति का मीन राशि  में गोचर अच्छे परिणाम लेकर आने की संभावना है। इस गोचर के दौरान गुरु ग्रह वृषभ राशि के एकादश भाव में स्थित होगा। यह गोचर वृषभ राशि के लिए सौभाग्य के साथ-साथ मान-सम्मान भी लेकर आ रहा है। संतान और वित्त से संबंधित समस्याओं से मुक्ति मिलने की अच्छी संभावना है। कार्यक्षेत्र में अपने वरिष्ठों के साथ आपके सबंध बेहतर बन सकते हैं। जो लोग रोमांटिक रिश्ते में हैं वे अपने रिश्ते को अगले स्तर तक ले जा सकते हैं और शादी कर सकते हैं। जातकों के सकारात्मक रोमांटिक संबंध होने की संभावना है। यदि जीवनसाथी के साथ कोई घरेलू समस्या थी, तो  बृहस्पति के गोचर के दौरान हल होने की संभावना है। 

मिथुन राशि: देवगुरु बृहस्पति का मीन राशि में गोचर अधिकांश राशियों के लिए काफी फायदेमंद साबित होने वाला है और मिथुन राशि के जातक भी इसका अपवाद नहीं है। मिथुन राशि के जातकों को कई समस्याओं से मुक्ति मिलने की संभावना है। गुरु ग्रह इस गोचर के दौरान मिथुन राशि के दशम भाव में स्थित होगा। इस गोचर के दौरान मिथुन राशि के जातकों को किसी ऐसे व्यक्ति से धन वापस मिल सकता है जिसने इसे आपसे उधार लिया था। आपको अपनी परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता भी मिलने की संभावना है। कारोबारियों के लिए यह समय विशेष रूप से फायदेमंद हो सकता है क्योंकि उन्हें अपने व्यापार में तेजी लाने के बेहतर अवसर मिल सकते हैं। मिथुन राशि के जातक करियर में भी तरक्की प्राप्त कर सकते हैं। 

मीन राशि: चूंकि देवगुरु बृहस्पति अपनी स्वराशि यानि मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। गुरु ग्रह इस गोचर के दौरान अपने लग्न भाव में स्थित होंगे। इस गोचर के दौरान मीन राशि के जातकों का जीवनसाथी के साथ संबंधों में काफी सुधार होगा और वैवाहिक जीवन में आनंद आएगा। मीन राशि के जातकों की समाज में सराहना की जाएगी और उन्हें एक सम्मानजनक स्थान हासिल होगा। व्यावसायिक साझेदारी में भी सकारात्मक वृद्धि की संभावना है। कार्यक्षेत्र में लोगों को बॉस द्वारा सराहना मिलने की प्रबल संभावना है। इस दौरान आपकी रुकी हुई बित परियोजनाओं को जल्द ही पूरा कर सकते हैं। 

Source link

Click to comment

Most Popular