Tech

Google Map Caught Mafia: 20 साल से अंडरग्राउंड रह रहे माफिया को गूगल मैप ने पकड़वाया

Posted on

टेक डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
Published by: प्रदीप पाण्डेय
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:41 AM IST

सार

पुलिस गामिनो की तलाश पिछले 20 सालों से थी। इतने सालों तक गामिनो पुलिस की नजरों को धोखा देता रहा। गामिनो की गिरफ्तारी गूगल मैप्स की मदद से स्पेन से हुई है।

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

गूगल मैप्स को जब गूगल ने तैयार किया होगा तो उसने भी नहीं सोचा होगा कि उसके इस मैप का इस्तेमाल पुलिस चोर  को पकड़ने में भी करेगी। आपको पढ़ने में यह थोड़ा फिल्मी लग रहा होगा लेकिन सच यही है कि गूगल मैप्स की मदद  से पुलिस ने इटली के सिसली इलाके के कुख्यात माफिया गैंग स्टीडा का गुर्गा गामिनो को गिरफ्तार किया है।  

पुलिस गामिनो की तलाश पिछले 20 सालों से थी। इतने सालों तक गामिनो पुलिस की नजरों को धोखा देता रहा। गामिनो की गिरफ्तारी गूगल मैप्स की मदद से स्पेन से हुई है। गामिनो एक मर्डर केस में रोम की जेल में सजा काट रहा था।  2002 में वह जेल से भाग गया था। 

गामिनो ने एक फिल्म शूटिंग का फायदा उठाया जो उस दौरान रोम की जेल में शूट हो रही थी। जेल से भागकर गामिनो स्पेन के शहर गालापगार में नए नाम से रहने लगा था। स्पेन में उसने अपना नाम मानुएल रखा था और होटल में रसोईया का काम कर रहा था।

गामिनो को इस बात का डर पहले से ही था कि पुलिस उसकी ट्रैकिंग कर रही है, इसलिए वह फोन भी नहीं रखता था, हालांकि उसका डर अब हकीकत बन गया है। हाल ही में इटली पुलिस को खबर मिली कि गामिनो स्पेन के गालापगार शहर में है।

गूगल मैप्स से हुई छानबीन
खबर मिलने के बाद पुलिस ने गूगल मैप्स से गालापगार के सार्वजनिक स्थानों की फोटोज की जांच करने शुरू की जिसके बाद एक होटल के बाहर गामिनो जैसा शख्स दिखा। उसके बाद पुलिस ने उस होटल के फेसबुक अकाउंट को खंगाला। 

फेसबुक अकाउंट पर मिली फोटो
होटल के फेसबुक अकाउंट पर एक पुरानी फोटो थी जिसमें गामिनो रसोईए के कपड़े में नजर आ रहा था। उसके चेहरे पर पुरानी चोट के निशान थे जिससे उसकी पहचान हुई है। गामिनो ने अपने परिवारवालों से 10 साल से बात नहीं की है। गामिनो फिर से रोम की जेल लाया गया है।

विस्तार

Source link

Click to comment

Most Popular