Entertainment

Bhojpuri: रवि किशन की वजह से भोजपुरी सिनेमा में अक्षरा सिंह ने रखा कदम, सोशल मीडिया पर किया धन्यवाद

अक्षरा सिंह
– फोटो : Instagram

अक्षरा सिंह आज के समय में भोजपुरी सिनेमा का एक बड़ा नाम हैं। आम्रपाली दुबे के बाद अक्षरा सिंह वो अभिनेत्री हैं जिनका नाम सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में शुमार है। हाल ही में अक्षरा सिंह बिग बॉस ओटीटी में नजर आई थीं। अक्षरा सिंह फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। बिग बॉस ओटीटी से लौटने के बाद अक्षरा सिंह ने एक गजब का ट्रांसफॉर्मेशन किया था। उनके लुक के साथ-साथ उनका स्टाइल भी काफी बदल गया था।

अक्षरा ने रवि किशन के साथ तस्वीर की साझा

अक्षरा ने हाल ही में रवि किशन के साथ सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा की। दरअसल ये दोनों दिल्ली में एक इवेंट पर पहुंचे थे। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे से मुलाकात की और कैमरे के सामने जमकर पोज किया। उन्होंने इसी इवेंट की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा की। इस तस्वीर में रवि किशन की दाढ़ी बढ़ी हुई है और वो सूट बूट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। वहीं अक्षरा भी ग्रीन रंग की ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही हैं।

अक्षरा सिंह
– फोटो : Instagram

रवि किशन का किया शुक्रियाअदा

अक्षरा सिंह की इस तस्वीर को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। उन्होंने इस तस्वीर को साझा करते हुए रवि किशन की तारीफ की और साथ ही उनका शुक्रियाअदा भी किया। अक्षरा सिंह ने लिखा, ‘मैंने बहुत सी चीजें इनसे सीखीं हैं, वो सब आपको बताने के लिए शब्द भी कम पड़ जाएंगे, क्योंकि ये सब इन्ही की वजह से संभव हो पाया है। मैं फिल्म इंडस्ट्री में सिर्फ इनकी वजह से आ पाई हूं’।

अक्षरा सिंह
– फोटो : Instagram

रवि किशन के साथ की थी शुरुआत

अक्षरा सिंह ने अपने करियर की शुरुआत रवि किशन के साथ की थी। अक्षरा ने कहा, ‘आज मैं जो भी आपके सामने खड़ी हूं वो सिर्फ इन्हीं की वजह से संभव हो पाया है। सभी चीजों के लिए आपका धन्यवाद रवि जी’। दरअसल अक्षरा सिंह का बचपन से डांस और अभिनय के प्रति रुझान था, लेकिन वो भोजपुरी सिनेमा का हिस्सा नहीं बनना चाहती थीं।

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह
– फोटो : सोशल मीडिया

रवि किशन ने दिया था फिल्म का ऑफर

दरअसल एक दिन रवि किशन अक्षरा सिंह के घर किसी फिल्म के सिलसिले में पहुंचें थे, जहां अभिनेता ने पहली बार अक्षरा सिंह को देखा और उन्हें अपनी फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ में मुख्य अभिनेत्री की भूमिका के लिए प्रस्ताव दिया। ये फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आई और भोजपुरी सिनेमा में अक्षरा सिंह के एक सफर की शुरुआत हुई।

अक्षरा सिंह
– फोटो : Instagram

कई भोजपुरी सितारों के साथ किया काम

अक्षरा सिंह आज भोजपुरी सिनेमा का जाना-माना नाम बन चुकी हैं और साथ ही निरहुआ से लेकर रवि किशन और मनोज तिवारी, पवन सिंह जैसे कई सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं। अक्षरा सिंह एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता बिपिन सिंह और माता नीलिमा सिंह भोजपुरी सिनेमा से जुड़े हुए हैं।

 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

16
Desh

Gallantry Awards 2021: आज वीर चक्र से सम्मानित होंगे अभिनंदन वर्धमान, कीर्ति और शौर्य चक्र का भी एलान

16
videsh

पाकिस्तान: भ्रष्टाचार के आरोपियों ने पेपर वाले के नाम से खोले फर्जी अकाउंट, एनएबी ने कहा- मनी लॉन्ड्रिंग मामले के पक्के सबूत

To Top
%d bloggers like this: