अक्षरा ने रवि किशन के साथ तस्वीर की साझा
अक्षरा ने हाल ही में रवि किशन के साथ सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा की। दरअसल ये दोनों दिल्ली में एक इवेंट पर पहुंचे थे। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे से मुलाकात की और कैमरे के सामने जमकर पोज किया। उन्होंने इसी इवेंट की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा की। इस तस्वीर में रवि किशन की दाढ़ी बढ़ी हुई है और वो सूट बूट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। वहीं अक्षरा भी ग्रीन रंग की ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही हैं।
अक्षरा सिंह की इस तस्वीर को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। उन्होंने इस तस्वीर को साझा करते हुए रवि किशन की तारीफ की और साथ ही उनका शुक्रियाअदा भी किया। अक्षरा सिंह ने लिखा, ‘मैंने बहुत सी चीजें इनसे सीखीं हैं, वो सब आपको बताने के लिए शब्द भी कम पड़ जाएंगे, क्योंकि ये सब इन्ही की वजह से संभव हो पाया है। मैं फिल्म इंडस्ट्री में सिर्फ इनकी वजह से आ पाई हूं’।
अक्षरा सिंह ने अपने करियर की शुरुआत रवि किशन के साथ की थी। अक्षरा ने कहा, ‘आज मैं जो भी आपके सामने खड़ी हूं वो सिर्फ इन्हीं की वजह से संभव हो पाया है। सभी चीजों के लिए आपका धन्यवाद रवि जी’। दरअसल अक्षरा सिंह का बचपन से डांस और अभिनय के प्रति रुझान था, लेकिन वो भोजपुरी सिनेमा का हिस्सा नहीं बनना चाहती थीं।
दरअसल एक दिन रवि किशन अक्षरा सिंह के घर किसी फिल्म के सिलसिले में पहुंचें थे, जहां अभिनेता ने पहली बार अक्षरा सिंह को देखा और उन्हें अपनी फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ में मुख्य अभिनेत्री की भूमिका के लिए प्रस्ताव दिया। ये फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आई और भोजपुरी सिनेमा में अक्षरा सिंह के एक सफर की शुरुआत हुई।
अक्षरा सिंह आज भोजपुरी सिनेमा का जाना-माना नाम बन चुकी हैं और साथ ही निरहुआ से लेकर रवि किशन और मनोज तिवारी, पवन सिंह जैसे कई सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं। अक्षरा सिंह एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता बिपिन सिंह और माता नीलिमा सिंह भोजपुरी सिनेमा से जुड़े हुए हैं।
