टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 18 Dec 2021 02:00 PM IST
सार
आज से 29 साल पहले 3 दिसंबर 1992 को दुनिया का पहला टेक्स्ट मैसेज भेजा गया था, जिसकी 21 दिसंबर को नीलामी हो रही है। यह मैसेज 14 कैरेक्टर का था। इस मैसेज को करीब 1 कोरड़ 71 लाख रुपये में नीलाम के लिए लिस्ट किया गया है।
को दुनिया का पहला टेक्स्ट मैसेज
– फोटो : social media
दुनिया के पहले टेक्स्ट मैसेज को आज भी संभालकर रखा गया है, जिसे आज से 29 साल पहले 1992 में भेजा गया था। इस खास टेक्स्ट मैसेज की नीलामी 21 दिसंबर को हो रही है। दुनिया का पहला टेक्स्ट मैसेज वोडाफोन नंबर पर भेजा गया था। वोडाफोन का ही कर्मचारी नील पापवर्थ ने 3 दिसंबर 1992 को दुनिया का पहला टेक्स्ट मैसेज भेजा था। यह मैसेज 14 कैरेक्टर का था।
उन्होंने, केवल ‘मेरी क्रिसमस’ लिखकर भेजा था। उस समय पापवर्थ की उम्र 22 साल थी। वो वोडाफोन के लिए शार्ट मैसेज सर्विस (एसएमएस) पर काम कर रहे थे। उन्होंने दुनिया का पहला मैसेज वोडाफोन के निदेशक रिचर्ड जार्विस को भेजा था। इस मैसेज को फ्रांस में एगट्स ऑक्सन हाउस की तरफ से नीलाम किया जा रहा है।
इस टेक्स्ट मैसेज को क्रिप्टोकरेंसी में खरीदा जा सकता है। मैसेज को करीब 1 करोड़ 71 लाख रुपये में नीलाम के लिए लिस्ट किया गया है। बता दें कि इसके एक साल बाद यानी 1993 में नोकिया ने एसएमएस फीचर पेश किया था।
विस्तार

Source link
Share this:
-
Click to share on Facebook (Opens in new window)
-
Like this:
Like Loading...
first mobile text message, tech news, Technology Hindi News, Technology News in Hindi, vodafone, world first text message, world first text message auction, को दुनिया का पहला टेक्स्ट मैसेज, वोडाफोन