टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रदीप पाण्डेय
Updated Fri, 14 Jan 2022 02:50 PM IST
सार
2021 में 20 मिलियन से अधिक मोबाइल एप्स लॉन्च किए गए हैं जिनमें सबसे अधिक गेम्स वाले एप हैं। Google Play पर सबसे ज्यादा करीब 77 फीसदी एप पब्लिश किए गए हैं जिनमें से 15 फीसदी गेम्स एप हैं।
ख़बर सुनें
विस्तार
एप एनी की रिपोर्ट में कहा गया है कि 2021 में लोगों ने फोन पर सबसे अधिक समय बिताए हैं। दुनिया के 10 बड़े स्मार्टफोन बाजार में लोगों ने हर दिन औसतन 4.8 घंटे फोन पर बिताए हैं। पूरी दुनिया के में पिछले साल लोगों ने करीब 3.8 ट्रिलियन यानी करीब 3,80,000 करोड़ घंटे फोन पर व्यतीत किए हैं।
20 लाख एप हुए लॉन्च
रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2021 में 20 मिलियन से अधिक मोबाइल एप्स लॉन्च किए गए हैं जिनमें सबसे अधिक गेम्स वाले एप हैं। Google Play पर सबसे ज्यादा करीब 77 फीसदी एप पब्लिश किए गए हैं जिनमें से 15 फीसदी गेम्स एप हैं।
भारतीयों ने रोज फोन पर 4.7 घंटे बिताए
फोन पर सबसे अधिक समय बिताने के मामले में भारतीय पीछे नहीं हैं। 2021 में औसतन भारतीयों ने हर रोज 4.7 घंटे बिताए हैं जो कि 2019 के मुकाबले 1 घंटा अधिक है। 2019 में यह समय 3.7 घंटे था। ब्राजील, इंडोनेशिया और दक्षिण कोरिया में यह समय 5 घंटे का है।
230 बिलियन एप हुए डाउनलोड
साल 2021 में 230 बिलियन यानी 23,000 मोबाइल एप्स डाउनलोड किए गए हैं जो कि साल-दर-साल 5 फीसदी की ग्रोथ दिखाता है। एक अनुमान के मुताबिक साल 2021 में प्रत्येक मिनट 4,35,000 एप्स डाउनलोड किए गए हैं।
