Desh

कर्नाटक: उडुपी हिजाब विवाद पर कांग्रेस विधायक ने किया प्रदर्शन, बोलीं- रंग बदल सकते हैं, छोड़ नहीं सकते

Posted on

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कलबुर्गी
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 06 Feb 2022 08:31 AM IST

सार

हिजाब पर बढ़ते विवाद को शांत करने के लिए कर्नाटक सरकार ने शनिवार को प्रदेश में सद्भाव व सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ने वाले वस्त्रों पर प्रतिबंध लगा दिया था। 

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

कर्नाटक के उडुपी में कुछ कॉलेजों की ओर से मुस्लिम छात्राओं के कक्षा में हिजाब पहनने पर रोक लगाने के बाद से ही यह विवाद बढ़ता चला जा रहा है। शनिवार को कांग्रेस विधायक कनीज फातिमा ने अपने समर्थकों के साथ इसके खिलाफ प्रदर्शन किया था। 

कांग्रेस विधायक ने कहा, लड़कियों को दबाया दजा रहा है… परीक्षाओं से दो महीने पहले उन्हें स्कूलों में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। इसी के प्रति विरोध व्यक्त करने के लिए सभी जाति व धर्मों के लोग कलबुर्गी में डिप्टी कलेक्टर के कार्यालय पर एकत्र हुए हैं।

फातिमा ने कहा, ‘हम हिजाब के रंग में यूनिफॉर्म के हिसाब से बदलाव करने के लिए तैयार हैं लेकिन हम इसे पहनना नहीं छोड़ सकते। मैं विधानसभा में भी हिजाब पहनती हूं। मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन दिया जाएगा और बाद में हम उडुपी में प्रदर्शन करेंगे।’

उन्होंने आगे कहा कि अभी तक सभी इसे पहनते आ रहे थे। अब बहुत देर हो चुकी है। वह अचानक हमें क्यों रोक रहे हैं? बुरका कोई नई चीज नहीं है।

विस्तार

Source link

Click to comment

Most Popular