Desh

असम: पूर्व मुख्यमंत्री हितेश्वर सैकिया के बेटे को सीबीआई ने गिरफ्तार किया, आज कोर्ट में करेगी पेश

Posted on

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 07 Nov 2021 10:07 PM IST

सार

कर्ज न चुकाने के एक मामले में सीबीआई ने रविवार को असम के पूर्व मुख्यमंत्री हितेश्वर सैकिया के बेटे अशोक सैकिया को गिरफ्तार कर लिया है। अशोक को अब सोमवार को अदालत के सामने पेश किया जाएगा।

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो) ने रविवार को असम के पूर्व मुख्यमंत्री हितेश्वर सैकिया के बेटे अशोक सैकिया को गिरफ्तार कर लिया। एजेंसी ने यह कार्रवाई 25 साल पुराने लगभग नौ लाख रुपये का कर्ज नहीं चुकाने के मामले में की है। 

एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई अशोक सैकिया के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद की गई। उन्होंने बताया कि बार-बार समन जारी होने के बाद भी अशोक सैकिया अदालत के सामने पेश नहीं हो रहे थे।

अधिकारियों ने बताया कि अशोक सैकिया से सीबीआई की गुवाहाटी टीम ने पूछताछ की है। उन्हें फिलहाल अपनी गिरफ्तार में रखा गया है। सीबीआई अधिकारी अशोक सैकिया को सोमवार को यानी कल अदालत के सामने पेश करेंगे। 

समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार अशोक के बड़े भाई और असम विधानसभा में विपक्ष के नेता देवव्रत सैकिया ने बताया कि अशोक को सीबीआई अधिकारियों की एक टीम रविवार की शाम को अपने साथ ले गई थी।

विस्तार

Source link

Click to comment

Most Popular