Desh

अफगानिस्तान : काबुल से 168 यात्रियों को लेकर फिर उड़ा भारतीय विमान, आज पहुंचेगा हिंडन एयरबेस 

Posted on

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 22 Aug 2021 08:09 AM IST

सार

अफगानिस्तान में हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं। कई देश अपने-अपने नागरिकों को वहां से निकाल रहे हैं। इस बीच एक बार फिर भारतीय वायु सेना का विमान काबुल से उड़ान भर चुका है। 

काबुल से उड़ान भरने वाले वायु सेना के विमान सी-17 के अंदर की तस्वीर
– फोटो : ANI

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

अफगानिस्तान में लगातार बिगड़ते हालातों के बीच भारत सरकार अपने नागरिकों को एयरलिफ्ट करा रही है। ताजा जानकारी के अनुसार भारतीय वायु सेना का विमान सी-17 आज सुबह ही काबुल से उड़ान भर चुका है। इसमें 168 यात्री सवार हैं।  

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने यह जानकारी ट्विटर के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि सी-17 विमान काबुल से भारत के लिए रवाना हो चुका है। इस विमान में 107 भारतीय नागरिक यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि विमान आज सुबह काबुल से चला है, जो आज ही गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस पहुंच जाएगा। 

विस्तार

Source link

Click to comment

Most Popular