Entertainment

हादसा: प्रकाश राज को गिरने से लगी चोट, सर्जरी के लिए हैदराबाद रवाना

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Tue, 10 Aug 2021 07:05 PM IST

सार

साउथ फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता प्रकाश राज एक हादसे का शिकार हो गए हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर अपने घायल होने की जानकारी दी है।

ख़बर सुनें

साउथ फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता प्रकाश राज मंगलवार यानी 10 अगस्त को एक हादसे का शिकार हो गए हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर अपने घायल होने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि गिरने की वजह से उन्हें फ्रैक्चर हो गया है और वे इसके इलाज के लिए अपने डॉक्टर दोस्त के पास हैदराबाद रवाना हुए हैं। इस खबर के सामने आने बाद प्रकाश राज के फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

अभिनेता लिखते हैं, ‘एक छोटा सा गिरना….एक छोटा सा फ्रैक्चर। सर्जरी के लिए अपने दोस्त डॉ गुरुवरेड्डी के सुरक्षित हाथों में हैदराबाद जा रहा हूं। ठीक हो जाऊंगा चिंता की कोई बात नहीं। मुझे अपने दुआओं में याद रखना।’ प्रकश राज के इस ट्वीट के बाद फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।  एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है, अपना ध्यान रखिए…उम्मीद करता हूं कि आप जल्दी ठीक हो जाएंगे।
 
‘अभिनेता प्रकाश राज आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने ना सिर्फ तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है, बल्कि बॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग से अलग छाप छोड़ी है। प्रकाश राज ने बॉलीवुड की अधिकतर फिल्मों में विलेन का रोल निभाया है। फिर वो चाहे फिल्म ‘वॉन्टेड’ हो या ‘सिंघम।’ उन्हें विलेन के किरदार में काफी पसंद भी किया गया है।

प्रकाश राज ने सिर्फ फिल्मों में काम ही नहीं किया बल्कि उन्होंने कई फिल्में भी बनाई हैं। अपने फिल्मी करियर में प्रकाश को पांच बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। लेकिन प्रकाश कई बार अपने बर्ताव और बयानों के चलते सुर्खियों में भी रहे हैं। जिसकी वजह से उन्हें छह बार तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री बैन कर चुकी है। ये पहली बार हुआ था जब तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री ने किसी अभिनेता को बैन किया था।
 
विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: