Sports

सुगम्य भारत अभियान: मुहिम के छह साल पूरे होने पर अनुराग ठाकुर ने दिव्यांग खिलाड़ियों को सराहा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 03 Dec 2021 06:52 PM IST

सार

सुगम्य भारत अभियान के छह साल पूरे होने पर अनुराग ठाकुर ने पैरालंपिक में भारत के शानदार प्रदर्शन को याद किया है। पिछले पैरालंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया था। 

2020 पैरालिंपिक में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

विस्तार

भारत सरकार के सुगम्य भारत अभियान के छह साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने 2020 पैरालंपिक में भारत के शानदार प्रदर्शन को याद किया है। टोक्यो में हुए पैरालंपिक में भारत ने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया था। इस साल भारत ने सबसे ज्यादा पदक जीते थे। इसके बाद सभी खिलाड़ियों का सम्मान किया गया था और आने वाले समय में उन्हें और बेहतर सुविधाएं देने का वादा किया गया था। सुगम्य भारत अभियान के तहत देश में दिव्यांगजनों को ज्यादा बेहतर सुविधाएं दी जा रही हैं और उनका जीवन और सुगम बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

सुगम्य भारत अभियान के छह साल पूरे होने पर अनुराग ठाकुर ने कू एप पर लिखा “भारत ने पैरालंपिक में अपना सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसे इतिहास में नए युग के मील के पत्थर के रूप में देखा जाएगा।”

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: