Desh

मोदी-शाह ने फिर चौंकाया : गुजरात के नए सीएम चुने गए भूपेंद्र पटेल, आज दोपहर दो बजे शपथग्रहण

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 13 Sep 2021 12:40 AM IST

सार

गुजरात में नए मुख्यमंत्री के तौर पर भूपेंद्र पटेल के चयन ने पीएम नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह के चौंकाने वाले फैसलों की कड़ी में एक और अध्याय जोड़ दिया है। 
 
ख़बर सुनें

भूपेंद्र पटेल गुजरात में भाजपा सरकार के नए मुख्यमंत्री होंगे। रविवार को गांधीनगर में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि पटेल को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुना गया है। बता दें, शनिवार को विजय रूपाणी ने अचानक सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। राज्य में करीब सवा साल बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। 

भूपेंद्र पटेल गुजरात के घाटलोदिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। रविवार को गांधीनगर स्थित ‘कमलम’ में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में गुजरात के नए सीएम का एलान किया गया। इससे पहले भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। केंद्रीय मंत्री तोमर ने बताया कि पटेल जल्द सीएम पद की शपथ लेंगे। नव निर्वाचित सीएम भूपेंद्र पटेल ने 2017 में 117,000 वोटों के अंतर से घाटलोदिया सीट से जीत हासिल की थी। यह 2017 के गुजरात विस चुनाव में सबसे बड़ी जीत थी। गुजरात में दिसंबर 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं।

पटेल आज लेंगे शपथ
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि गुजरात के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सोमवार को दोपहर दो बजे शपथ लेंगे। कोई और मंत्री या उपमुख्यमंत्री पद का शपथग्रहण नहीं होगा। 

भूपेंद्र पटेल का नाम अचानक सामने आया
भूपेंद्र पटेल को नया सीएम चुने जाने के फैसले ने सभी को चौंका दिया है। क्योंकि उनका नाम कहीं चर्चा में नहीं था। जो चार नाम सीएम पद की रेस में थे उनमें उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, प्रदेश कृषिमंत्री आरसी फाल्दू और केंद्रीय मंत्रियों पुरुषोत्तम रुपाला, मनसुख मंडाविया के थे। पीएम मोदी व अमित शाह की जोड़ी चौंकाने वाले फैसलों के लिए ख्यात है। उनके गृह राज्य के सीएम को लेकर भी ऐसा ही हुआ है। 

शनिवार को रूपाणी के इस्तीफे के बाद गुजरात के सभी भाजा विधायकों को इसी दिन रात तक गांधीनगर पहुंचने को कहा गया था। रविवार सुबह विधायक दल की बैठक में नए नेता का चुनाव होना था। बतौर पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी और नरेंद्र सिंह तोमर गांधीनगर पहुंचे थे। 

करीब पांच साल सीएम रहे रूपाणी
निवर्तमान सीएम विजय रूपाणी ने सात अगस्त 2016 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था। वह वर्तमान में गुजरात के राजकोट पश्चिम के विधायक हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में उनके नेतृत्व में भाजपा ने राज्य की 182 विधानसभा सीटों में से 99 पर जीत हासिल की, कांग्रेस को 77 सीटें मिली थी। 

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

14
videsh

तालिबान का पैंतरा : 9/11 की बरसी पर अफगान राष्ट्रपति भवन पर फहराया अपना झंडा

13
videsh

घोषणा: शिकागो में स्थापित होगा वैदिक स्वास्थ्य विश्वविद्यालय

12
Entertainment

जन्मदिन : 27 साल के हुए पॉपुलर बैंड बीटीएस के लीडर किम नामजून, इस वजह से बदला था अपना स्टेज नेम

12
Desh

एक दिन बाद शिवेसना का यू टर्न: यूपी में 403 सीटों पर चुनाव नहीं लड़ेगी पार्टी, अब 100 सीटों पर ही उतरेंगे उम्मीदवार

Guru Gochar 2021: 14 सितंबर को होगा मकर राशि में गुरु का राशि परिवर्तन, जानें 12 राशियों पर प्रभाव Guru Gochar 2021: 14 सितंबर को होगा मकर राशि में गुरु का राशि परिवर्तन, जानें 12 राशियों पर प्रभाव
12
Astrology

Guru Gochar 2021: 14 सितंबर को होगा मकर राशि में गुरु का राशि परिवर्तन, जानें 12 राशियों पर प्रभाव

To Top
%d bloggers like this: