एजेंसी, ब्रुसेल्स
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 08 May 2021 03:31 AM IST
कोरोना महामारी के दौरान यूरोपीय संघ के देशों में जीवाश्म ईंधन से होने वाले कार्बन डाईऑक्साइड के उत्सर्जन में पिछले साल दस फीसदी की कमी दर्ज की गई। गहराते जलवायु संकट के बीच यह अच्छा संकेत माना जा रहा है।
यूरोस्टेट ने शुक्रवार को कहा कि यूरोपीय संघ के सभी 27 सदस्य देशों में 2019 में कार्बन उत्सर्जन में गिरावट दर्ज की गई। बता दें, कोरोना वायरस के फैलाव के मद्देनजर सदस्य देशों ने लॉकडाउन लागू किया था।
कार्बन उत्सर्जन कम करने में ग्रीस अव्वल
ग्रीस में सबसे अधिक -18.7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। उसके बाद एस्टोनिया में -18.1, लक्समब्रग में -17.9, स्पेन में -16.2 और डेनमार्क में -14.8 फीसदी गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा जिन देशों में सबसे कम गिरावट दर्ज की गई, वह हैं माल्टा (-1 प्रतिशत), हंगरी (-1.7 फीसदी), आयरलैंड (-2.6 प्रतिशत) और लिथुआनिया (-2.6 प्रतिशत)।
यूरोस्टेट के मुताबिक हर तरह के कोयले की मांग इस दौरान घटी। तेल और तेल उत्पादों का इस्तेमाल भी कम हुआ है। वहीं, प्राकृतिक गैस के उपयोग में सिर्फ 15 सदस्य देशों में कमी दिखी है। ईयू में ग्रीन हाउस गैसों से कार्बन उत्सर्जन का योगदान करीब 75 फीसदी है। इसकी मुख्य वजहों में आर्थिक विकास, परिवहन और औद्योगिक गतिविधियां हैं।
विस्तार

Source link
Share this:
-
Click to share on Facebook (Opens in new window)
-
Like this:
Like Loading...
10 percent reduction in carbon emissions, belgium, belgium news, carbon emissions, Corona effect, corona pandemic, Eu countries, eurostat report, lockdown in belgium, World Hindi News, World News in Hindi, कार्बन डाईऑक्साइड
-
मालदीव: मोहम्मद नाशीद पर हमले को पुलिस ने बताया आतंकी कृत्य, ऑस्ट्रेलिया करेगा जांच में मदद
-
संयुक्त राष्ट्र: हर्ष वर्धन शृंगला ने कहा- कोविड-19 महामारी ने वैश्विक निर्भरता को लेकर और जागरूकता बढ़ाई
-
डब्ल्यूएचओ ने चीन की सिनोफार्म कोविड-19 वैक्सीन को दी मंजूरी