videsh

पुर्तगाल : पूर्व राष्ट्रपति जार्ज सैम्पियो का 81 वर्ष की उम्र में निधन

एजेंसी, लिस्बन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 11 Sep 2021 06:57 AM IST

सार

पुर्तगाल के पूर्व राष्ट्रपति जार्ज सैम्पियो अपनी पीढ़ी की सबसे प्रमुख राजनीतिक शख्सियतों में से थे। वे दो बार पुर्तगाल के राष्ट्रपति रहे थे। उनकी लड़ाई स्वतंत्रता और समानता के लिए थी।
 
पुर्तगाल पूर्व राष्ट्रपति जार्ज सैम्पियो
– फोटो : twitter

ख़बर सुनें

पुर्तगाल के पूर्व राष्ट्रपति जार्ज सैम्पियो का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अपनी पीढ़ी की सबसे प्रमुख राजनीतिक शख्सियतों में से एक सैम्पियो दो बार पुर्तगाल के राष्ट्रपति रहे थे। वर्तमान पुर्तगाली राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा ने शुक्रवार को सैम्पियो की मौत की घोषणा की।

लेकिन उन्होंने मौत का कारण नहीं बताया। हालांकि वह कई वर्षों से अस्वस्थ चल रहे थे और पिछले दो हफ्तों से अस्पताल में थे। टेलीविजन पर दिए एक बयान में सूसा ने कहा, सैम्पियो एक योद्धा थे।

उनकी लड़ाई स्वतंत्रता और समानता के लिए थी। 1960 के दशक में वह एक तूफान की तरह थे, जब एक युवा वकील के रूप में वह पुर्तगाल की तत्कालीन तानाशाही के खिलाफ खड़े हुए थे। 

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

15
Entertainment

दिल बहलता है मेरा आपके आ जाने से: जिसकी दुनिया दीवानी उस गोविंदा के दिल में थीं सुनीता, इंडस्ट्री में आते ही कर ली थी लव मैरिज

13
videsh

अफगानिस्तान: आतंकी मंत्रियों को ‘टार्गेट’ रखने के बयान पर तालिबान की अमेरिका को धमकी

To Top
%d bloggers like this: