videsh

पाकिस्तान में बड़ा धमाका: सियालकोट मिलिट्री बेस पर जबरदस्त विस्फोट, चारों तरफ आग ही आग

एएनआई, इस्लामाबाद
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:51 AM IST

सार

Blast In Pakistan: उत्तरी पाकिस्तान से बड़ी जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सियालकोट में मिलिट्री बेस पर सिलसिलेवार धमाके हुए हैं।

ख़बर सुनें

उत्तरी पाकिस्तान से बड़ी जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सियालकोट में मिलिट्री बेस पर सिलसिलेवार धमाके हुए हैं। चारों तरफ आग की लपटें दिखाई दे रही हैं। विस्फोट की आवाज कथित तौर पर पंजाब प्रांत के छावनी क्षेत्र के पास सुनी गई। द डेली मिलाप के संपादक ऋषि सूरी ने एक ट्वीट में कहा कि उत्तरी पाकिस्तान में सियालकोट सैन्य अड्डे पर कई धमाके हुए हैं। प्रारंभिक संकेत हैं कि यह एक गोला बारूद भंडारण क्षेत्र है। चारों तरफ भीषण आग जल रही है। कारण का अभी तक पता नहीं चला है।

धमाके में हो सकता है भारी नुकसान
इस धमाके के बाद पाकिस्तान में दहशत का माहौल है। लोग डरे हुए हैं। वहीं इस धमाके में अभी कितना नुकसान हुआ है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। जिस तरह से सिलसिलेवार धमाके हुए हैं उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि भारी जान-माल का नुकसान हुआ हो। इस धमाके के पीछे किसका हाथ है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पाकिस्तान में पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बलूच विद्रोहियों द्वारा अक्सर सैन्य अड्डों को निशाना बनाया जाता रहा है। 

यहां देखें वीडियो

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

9
videsh

Russia Ukraine War: यूक्रेन की मुसीबतें और बढ़ाएंगे 'जिंदा बम', गृह मंत्री बोले- निष्क्रिय करने में कई साल लगेंगे, पढ़िए अन्य युद्ध सबंधित खबरें

To Top
%d bloggers like this: