Tech

पहली सेल: Redmi इंडिया के पहले 5G स्मार्टफोन को खरीदने का पहला मौका आज जानें कीमत और ऑफर

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रदीप पाण्डेय
Updated Mon, 26 Jul 2021 09:28 AM IST

सार

Redmi Note 10T 5G में एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 11 है। इस फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 90Hz है। इसमें मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर, 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है।

ख़बर सुनें

शाओमी के ब्रांड रेडमी इंडिया ने रेडमी नोट 10 सीरीज के तहत अपने नए स्मार्टफोन Redmi Note 10T 5G को 20 जुलाई को भारत में लॉन्च किया है। यह फोन रेडमी नोट 10 सीरीज का पांचवां फोन है। इससे पहले Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro, Redmi Note 10 Pro Max और Redmi Note 10S जैसे स्मार्टफोन इस सीरीज के तहत लॉन्च हुए हैं। आपको बता दें कि Redmi Note 10T 5G रेडमी ब्रांड का यह पहला 5जी फोन है।

Redmi Note 10T 5G की कीमत
Redmi Note 10T 5G को आज यानी 26 जुलाई को खरीदने का पहला मौका है। रेडमी नोट 10टी 5जी की आज पहली बार अमेजन, Mi.com, Mi Home स्टोर और ऑफलाइन रिटेल स्टोर से बिक्री होगी। Redmi Note 10T 5G के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 15,999 रुपये है। फोन को क्रोमियम व्हाइट, ग्रेफाइट ब्लैक, मेटालिक ब्लू और मिन्ट ग्रीन कलर में खरीदा जा सकता है। ऑफर के तहत HDFC बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर 1,000 रुपये की छूट मिलेगी।

Redmi Note 10T 5G की स्पेसिफिकेशन
Redmi Note 10T 5G में एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 11 है। इस फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 90Hz है। इसमें मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर, 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G57 GPU दिया गया है।

Redmi Note 10T 5G का कैमरा
Redmi Note 10T 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर f/1.79 है। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। कैमरे के साथ नाइट मोड, एआई कैमरा, मूवी फ्रेम, स्लो मोशन वीडियो और मैक्रो मोड के अलावा एआई ब्यूटी मोड भी मिलेगा।

Redmi Note 10T 5G की बैटरी
पोको के इस फोन में एआई फेस अनलॉक के अलावा साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल सिम, 5G, 4G, NFC, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.1, GPS, 3.5mm का ऑडियो जैक और USB टाईप-C पोर्ट है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जो 18W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बॉक्स में 22.5W का चार्जर मिलेगा।

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

13
Desh

नियंत्रण रेखा: चीन से निपटने को लद्दाख में सेना के आतंकरोधी इकाई के 15000 जवान तैनात

To Top
%d bloggers like this: