Desh

नियुक्ति : उपराष्ट्रपति ने डॉ परसाराम पट्टाभि केशव रामाचार्युलु को नया राज्यसभा महासचिव चुना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 01 Sep 2021 08:43 AM IST

नवनियुक्त राज्यसभा महासचिव- डॉ परसाराम पट्टाभि केशव रामाचार्युलु
– फोटो : social media

ख़बर सुनें

भारत के उपराष्ट्रपति व राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने मंगलवार को डॉ परसाराम पट्टाभि केशव रामाचार्युलु को संसद के उच्च सदन का नया महासचिव चुना है। रामाचार्युलु 2018 से राज्यसभा सचिवालय में सचिव के रूप में कार्यरत हैं और रामाचार्युलु अब देश दीपक वर्मा के स्थान पर कार्यभार संभालेंगे, जिन्होंने चार साल की सेवा के बाद पद छोड़ दिया है।

राज्यसभा सचिवालय के अनुसार, रामाचार्युलु पहले उच्च सदन के कर्मचारी हैं जो महासचिव के पद पर पहुंचे हैं। अब तक नौ कर्मचारी लोकसभा के महासचिव के रूप में बनाए जा चुके हैं।

1958 में जन्मे रामाचार्युलु को संसद के कामकाज के विभिन्न पहलुओं को संभालने का लगभग 40 वर्षों का अनुभव है। वह एक साल पहले लोकसभा सचिवालय में सेवा देने के बाद 1983 में सचिवालय में शामिल हुए थे।

उन्होंने 2017 में आंध्र प्रदेश विधानमंडल के विशेष सचिव के रूप में भी कार्य किया, राज्यसभा सचिवालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है। कानून में स्नातक और कला (राजनीति विज्ञान) में मास्टर डिग्री पास की हैं।

साथ ही रामाचार्युलु को  2005 में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय द्वारा ‘भारतीय संसद की समिति प्रणाली और अमेरिकी कांग्रेस: एक तुलनात्मक अध्ययन’ पर उनके काम के लिए डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) के सम्मान से नवाजा गया था।

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Gold Silver Price: लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना वायदा, चांदी भी लुढ़की, जानिए कीमत Gold Silver Price: लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना वायदा, चांदी भी लुढ़की, जानिए कीमत
13
Business

Gold Silver Price: लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना वायदा, चांदी भी लुढ़की, जानिए कीमत

To Top
%d bloggers like this: