पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 18 Dec 2021 10:08 PM IST
सार
विहिप ने इस मांग को लेकर विभिन्न दलों के 327 सांसदों से संपर्क किया है। इन सांसदों में भाजपा, कांग्रेस, जदयू, राजद, आप, तृणमूल, माकपा, नेशनल कांफ्रेंस शामिल हैं।
विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
देश में धर्मांतरण के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद (VHP) सोमवार से 11 दिनी अभियान छेड़ रही है। इस दौरान गैर कानूनी धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून बनाने और इस्लाम व ईसाई धर्म अपनाने वाले आदिवासियों को आरक्षण व अन्य लाभ नहीं देने की मांग की जाएगी।
देशव्यापी अभियान शुरू करने के पूर्व शनिवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि इस मांग को लेकर विभिन्न दलों के 327 सांसदों से संपर्क किया है। इन सांसदों में भाजपा, कांग्रेस, जदयू, राजद, आप, तृणमूल, माकपा, नेशनल कांफ्रेंस शामिल हैं।
