videsh

ड्रैगन की मनमानी: लिथुआनिया में ताइवान ने खोला दफ्तर, बौखलाए चीन ने जवाबी कार्रवाई करने की दी धमकी

एजेंसी, विलनियस/बीजिंग।
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 20 Nov 2021 02:40 AM IST

सार

स्वशासित द्वीप ताइवान और लिथुआनिया, जुलाई में इस बात पर सहमत हुए थे कि विलनियस के कार्यालय को चीनी ताइपे के बजाय ताइवान के नाम से संबोधित किया जाएगा।

ख़बर सुनें

ताइवान ने लिथुआनिया की राजधानी विलनियस में अपना प्रतिनिधि कार्यालय खोला है। इससे चीन बुरी तरह नाराज हो गया है। उसने लिथुआनियाई पक्ष से ताइवान को उसके देश में दफ्तर खोलने देने के फैसले को तुरंत दुरुस्त करने को कहा है। चीन ने शुक्रवार को लिथुआनिया के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करने की धमकी भी दी।

स्वशासित द्वीप ताइवान और लिथुआनिया, जुलाई में इस बात पर सहमत हुए थे कि विलनियस के कार्यालय को चीनी ताइपे के बजाय ताइवान के नाम से संबोधित किया जाएगा। कई देश चीन को नाराज ना करने के लिए ताइवान को चीनी ताइपे कहते हैं क्योंकि चीन, ताइवान को अपना क्षेत्र बताता है।

लिथुआनिया के विदेश मंत्री गेब्रियल लैंडसबर्गिस ने कहा, हम पूरे एशियाई और हिंद-प्रशांत महासागर क्षेत्र में सभी के साथ करीबी संबंध चाहते हैं। इस ग्रीष्मकाल में, विलनियस में ताइवान कार्यालय खोलने की योजना तय होने के बाद चीन ने विलनियस से अपने राजदूत को वापस बुला लिया था और मांग की थी कि लिथुआनिया भी बीजिंग से अपने दूत को वापस बुला ले।

उधर, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने धमकाया कि लिथुआनिया जो बोएगा वही काटेगा। हालांकि उन्होंने इसका कोई विवरण नहीं दिया।

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Petrol Diesel Price: कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें कितनी है आपके शहर में तेल की कीमतें Petrol Diesel Price: कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें कितनी है आपके शहर में तेल की कीमतें
19
Business

Petrol Diesel Price: कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें कितनी है आपके शहर में तेल की कीमतें

19
videsh

विवाद: निंदा प्रस्ताव के बावजूद नहीं माने ट्रंप के सहयोगी पॉल गोसर, एक बार फिर से कर दिया विवादित वीडियो को ट्वीट

19
Desh

रिपोर्ट : भारत में धूम्रपान छोड़ने वाले लोगों की संख्या बहुत कम, 16 से 64 वर्ष के लोग कर रहे अधिक धूम्रपान

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी के दाम आज भी घटे, जानें आपके शहर में क्या है भाव Gold Silver Price Today: सोने और चांदी के दाम आज भी घटे, जानें आपके शहर में क्या है भाव
18
Business

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी के दाम आज भी घटे, जानें आपके शहर में क्या है भाव

17
Desh

Farm Laws Withdrawn: क्या पांच राज्यों के चुनाव ने तीनों कृषि कानून वापस लेने के लिए सरकार को मजबूर कर दिया, 5 बिंदुओं में समझिए इसके मायने

To Top
%d bloggers like this: