पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 15 May 2021 04:04 AM IST
सार
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख टेड्रोस अदनोम घेब्रेयियस ने शुक्रवार को कहा कि भारत की कोविड-19 स्थिति चिंतित कर रही है।
उन्होंने कहा कि यहां कई राज्यों में संक्रमण के चिंतित करने वाली संख्या में मामले आ रहे हैं, अस्पतालों में लोग भर्ती हो रहे हैं और मौतें हो रही हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि महामारी का दूसरा साल दुनिया के लिए पहले साल के मुकाबले अधिक घातक होगा।
घेब्रेयियस ने कहा कि डब्ल्यूएचओ कोविड-19 के बढ़ते मामलों से निपटने में भारत की मदद कर रहा है और हजारों की संख्या में ऑक्सीजन सांद्रक, अस्थायी व चल अस्पतालों के लिए टेंट, मास्क और अन्य चिकित्सा सामग्री की आपूर्ति कर रहा है।
घेब्रेयियस ने दैनिक मीडिया संवाद में कहा कि भारत की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, कई राज्यों में चिंतित करने के स्तर तक मामले, अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या और मौतों बढ़ रही हैं।
उन्होंने कहा कि हम सभी साझेदारों को धन्यवाद देते हैं जो भारत की मदद कर रहे हैं।
विस्तार

Source link
Share this:
-
Click to share on Facebook (Opens in new window)
-
Like this:
Like Loading...
-
जीता भरोसा: भारतीय मूल की नीरा टंडन को जो बाइडन का वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया गया
-
अजीब कारण: पिता पुलिस में तो चीनी छात्र को नहीं मिला अमेरिकी वीजा
-
मलयेशिया: क्वालालंपुर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 6.6 की रही तीव्रता