Sports

टोक्यो ओलंपिक: मीराबाई चानू पर हुई धनवर्षा, सीएम बिरेन सिंह ने की एक करोड़ रुपये नकद देने की घोषणा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 24 Jul 2021 10:54 PM IST

सार

मीराबाई चानू ने 49 किलोग्राम कैटेगिरी की वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में रजत पदक अपने नाम किया। वह भारत की तरफ से टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं। 

ख़बर सुनें

मणिपुर के मुख्यमंत्री नोंगथोमबाम बिरेन सिंह ने शनिवार को कहा कि टोक्यो ओलंपिक के दूसरे दिन रजत पदक जीतकर देश का नाम रौशन करने वाली सेखोम मीराबाई चानू को राज्य सरकार एक करोड़ रुपये की नकद राशि देगी। बता दें कि 49 किलोग्राम कैटेगिरी की वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में मीराबाई चानू ने रजत पदक अपने नाम किया। वह भारत की तरफ से टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं। 

मणिपुर के मुख्यमंत्री नोंगथोमबाम बिरेन सिंह ने रजत पदक जीतने के लिए मीराबाई चानू को बधाई दी। सीएम ने कहा, ‘हम भारतीयों को आप पर गर्व है। मणिपुर राज्य के लोग 2020 टोक्यो ओलंपिक में हमारे खिलाड़ियों के पदक जीतने के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं।’ वहीं, मीराबाई ने पदक जीतने के बाद मणिपुर के मुख्यमंत्री से वीडियो कॉल पर बात करते हुए कहा, ‘यह भविष्य में और अधिक पदक जीतने की शुरुआत है। आगामी वर्षों में मैं स्वर्ण पदक जीतने का प्रयास करूंगी।’ 
 

मुख्यमंत्री ने मीराबाई के साथ बातचीत में कहा, ‘मैंने बैठक में यह खबर दी कि मीराबाई चानू ने रजत पदक जीतकर ओलंपिक में भारत का खाता खोला है। यह खबर सुनने के बाद अमित शाह जी बहुत खुश हुए और माइक हाथ में लेकर उन्होंने कहा कि यह देश के लिए गौरवशाली क्षण है।’ इस दौरान सीएम ने कहा, ‘अब आप रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में टिकट नहीं लेंगी। मैं आपके लिए एक विशेष पद आरक्षित कर रहा हूं। मैं शाम को केंद्रीय गृह मंत्री से मिल रहा हूं। मेरे पास आपके लिए एक सरप्राइज है।’

विस्तार

मणिपुर के मुख्यमंत्री नोंगथोमबाम बिरेन सिंह ने शनिवार को कहा कि टोक्यो ओलंपिक के दूसरे दिन रजत पदक जीतकर देश का नाम रौशन करने वाली सेखोम मीराबाई चानू को राज्य सरकार एक करोड़ रुपये की नकद राशि देगी। बता दें कि 49 किलोग्राम कैटेगिरी की वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में मीराबाई चानू ने रजत पदक अपने नाम किया। वह भारत की तरफ से टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं। 

मणिपुर के मुख्यमंत्री नोंगथोमबाम बिरेन सिंह ने रजत पदक जीतने के लिए मीराबाई चानू को बधाई दी। सीएम ने कहा, ‘हम भारतीयों को आप पर गर्व है। मणिपुर राज्य के लोग 2020 टोक्यो ओलंपिक में हमारे खिलाड़ियों के पदक जीतने के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं।’ वहीं, मीराबाई ने पदक जीतने के बाद मणिपुर के मुख्यमंत्री से वीडियो कॉल पर बात करते हुए कहा, ‘यह भविष्य में और अधिक पदक जीतने की शुरुआत है। आगामी वर्षों में मैं स्वर्ण पदक जीतने का प्रयास करूंगी।’ 

 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

15
Desh

कोरोना के मरीजों पर एक और मुसीबत, लिवर में पड़ रहा पस, 14 मामले आए सामने

15
videsh

अमेरिका: आईआईटी मुंबई के पूर्व छात्रों ने पांच करोड़ डॉलर जुटाकर किया दान

14
Desh

असम: एनएलएफबी के सभी उग्रवादियों ने हथियार समेत किया आत्मसमर्पण

14
Desh

टीबीएएल: अपाचे हेलिकॉप्टर के लिए 100वां फ्यूसलाज टाटा बोइंग एयरोस्पेस ने सौंपा

14
Desh

रिश्तेदार के कंधे पर बैठकर गर्भवती महिला पहुंची अस्पताल, देखिए क्या रही वजह

14
Business

Petrol Diesel Price: लगातार छठवें दिन मिली राहत, पेट्रोल-डीजल के दाम रहे स्थिर

13
Sports

Tokyo Olympics: दीपिका-प्रवीण तीरंदाजी मिक्स्ड डबल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, भारत बनाम न्यूजीलैंड पुरुष हॉकी मुकाबला जारी

13
Desh

फिर बढ़ा संक्रमण: देश में पिछले 24 घंटे के दौरान मिले 39 हजार से ज्यादा नए मामले, 546 लोगों ने गंवाई जान

13
Tech

OnePlus ने भारत में लॉन्च किया एक और दमदार 5G स्मार्टफोन, जानें सभी फीचर्स

13
Desh

मणिपुर हाईकोर्ट: राज्य सरकार ने एनएसए के तहत गिरफ्तार हुए पत्रकार किशोरचंद्र वांगखेम को किया रिहा

To Top
%d bloggers like this: