videsh

घोषणा : वित्तीय विवाद के बावजूद आम आदमी से शादी करेंगी जापान की राजकुमारी

एजेंसी, टोक्यो
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:27 AM IST

सार

जापान में शाही महल से शुक्रवार को घोषणा की है कि राजकुमारी की होने वाली सास से जुड़े वित्तीय विवाद के कारण उनकी शादी को जनता का पूरी तरह से समर्थन हासिल नहीं है।माको के मंगेतर केई कोमुरो की मां से जुड़े विवाद को शाही परिवार एक शर्मिंदगी की तरह मानता है। नव दंपती 26 अक्तूबर को अपनी शादी का पंजीकरण कराएंगे और साथ में एक संवाददाता सम्मेलन करेंगे।
 
राजकुमारी माको और उनके प्रेमी केई कोमुरो
– फोटो : social media

ख़बर सुनें

जापान की राजकुमारी माको और उनके मंगेतर अगले माह शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं लेकिन अब तक इसके लिए शादी समारोह की कोई योजना नहीं है। शाही महल से शुक्रवार को घोषणा की है कि राजकुमारी की होने वाली सास से जुड़े वित्तीय विवाद के कारण उनकी शादी को जनता का पूरी तरह से समर्थन हासिल नहीं है। बता दें कि माको यह शादी किसी राजकुमार से नहीं बल्कि आम इंसान से कर रही हैं।

माको के मंगेतर केई कोमुरो की मां से जुड़े विवाद को शाही परिवार एक शर्मिंदगी की तरह मानता है और लोगों के विरोध के कारण उनकी शादी में तीन साल से ज्यादा की देरी हुई है। 29 वर्षीय कोमुरो पिछले हफ्ते न्यूयॉर्क से जापान लौटे जहां पर वे वकालत की पढ़ाई कर रहे थे।

इंपीरियल हाउसहोल्ड एजेंसी ने कहा कि नव दंपती 26 अक्तूबर को अपनी शादी का पंजीकरण कराएंगे और साथ में एक संवाददाता सम्मेलन करेंगे। उनके इस साल के अंत में न्यूयॉर्क में एक साथ एक नया जीवन शुरू करने की उम्मीद है। एजेंसी ने कहा कि जोड़े के लिए कोई विवाह भोज और अन्य रस्में नहीं होंगी क्योंकि कई लोग शादी समारोह नहीं मनाएंगे। 

प्रेम की खातिर शाही संपत्ति छोड़ी
महल के अधिकारियों ने कहा कि माको ने कोमुरो के प्रेम में 15 करोड़ येन (13.5 करोड़ डॉलर) को भी खारिज कर दिया है। इस तरह माको ने अपनी इस शादी के लिए शाही परिवार छोड़ दिया है जिसकी वह हकदार है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से माको पहली महिला शाही परिवार की सदस्य होंगी जिन्हें एक आम आदमी से शादी करने के चलते शाही संपत्ति छोड़नी होगी।

टोक्यो विश्वविद्यालय में पढ़े थे दोनों
माको और कोमुरो टोक्यो के अंतरराष्ट्रीय क्रिश्चियन विश्वविद्यालय में सहपाठी थे। उन्होंने 2017 में एलान किया था कि वे अगले साल शादी करेंगे, लेकिन दो माह बाद ही वित्तीय विवाद के कारण यह शादी स्थगित कर दी गई। कोमुरो 2018 में कानून की पढ़ाई करने न्यूयॉर्क गए जहां से वे पहली बार अब लौटे हैं।

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

14
Entertainment

No Time to Die Review: पहले कभी नहीं दिखा इतना इमोशनल जेम्स बॉन्ड, डैनियल क्रेग का शानदार अलविदा गान

14
Tech

काम की बात: बड़ा आसान है पेटीएम से ट्रेन टिकट को बुक करना, ये रही पूरी प्रोसेस

14
videsh

मुलाकात: श्रीलंका से द्विपक्षीय रिश्ते मजबूत करने पर भारतीय दूत ने की चर्चा

13
Desh

सुप्रीम कोर्ट: अदाणी पावर से तीन हफ्ते में मांगा जवाब, जीयूवीएनएल ने दायर की थी क्यूरेटिव पिटीशन

13
Desh

पढ़ें 1 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार – लाइव ब्रेकिंग न्यूज़

13
videsh

अमेरिका: तालिबान पर फिर से जंग की तैयारी कर रहा पेंटागन, ड्रोन से बोला जा सकता है अफगानिस्तान पर हमला !

Desh

देश में कोरोना: दो दिन से फिर डराने लगे दैनिक मामले, बीते 24 घंटे में मिले 26 हजार से ज्यादा नए मरीज

To Top
%d bloggers like this: