बॉलीवुड के सबसे शानदार कपल्स में से एक ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। दोनों जब भी एक दूसरे के सामने होते हैं तो चहरे की लालिमा उनके प्यार का इजहार कर देती है। यहां तक की बॉलीवुड में जिस तरह के कपल्स के बीच झगड़े होते हैं, वैसा कभी भी ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के बीच होता नहीं देखा गया। दोनों पब्लिक में किसी विवाद में पड़ने से बचते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अभिषेक बच्चन रोज रात सोने से पहले ऐश्वर्या से माफी मांगते हैं। जानिए क्या है वह वजह जो अभिषेक बच्चन को मांगनी पड़ती है माफी।
दोनों के बीच होती हैं लड़ाइयां
ऐश्वर्या राय ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि हर कपल की तरह उन दोनों में भी झगड़ा होता है। दोनों किसी भी बात पर लड़ पड़ते हैं, दरअसल दोनों की सहमति जब किसी एक बात पर नहीं होती तो ऐसा होता है। लेकिन आज तक दोनों के बीच कोई सीरियस झगड़ा नहीं हुआ है मगर कुछ नोंक झोंक होना आम बात है।
बनाया है नियम
दोनों ने शादी के दौरान ही एक नियम बना लिया था। इस नियम के अनुसार जब भी उनका झगड़ा होगा या फिर किसी भी तरह की बहस होगी तो वह एक दूसरे से मांफी मांग लेंगे। अभिषेक ने एक इंटरव्यू में कहा था ‘अगर ये झगड़े न होते तो हमारी शादी काफी बोरिंग हो जाती।’
अभिषेक मांगते हैं माफी
अक्सर दोनों में जब भी नोक झोक होती है। ऐसे में रोज रात सोने से पहले अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या से मांफी मांगते हैं। ताकि अगले दिन की शुरुआत अच्छे से हो सके। अभिषेक कहना था कि महिलाएं वैसे भी अपनी गलती नहीं मानती हैं इसलिए ज्यादातर लड़ाइयों में वे ही माफी मांग लेते हैं।
दोनों का रिश्ता
दोनों साल 2007 में शादी के बंधन में बंधे थे और उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम आराध्या है। दोनों की शादी को 14 साल हो गए हैं और दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश भी नजर आते हैं।
