Business

खुशखबर: रियल एस्टेट में सुधार, मुंबई-एनसीआर में बिके सबसे ज्यादा मकान

खुशखबर: रियल एस्टेट में सुधार, मुंबई-एनसीआर में बिके सबसे ज्यादा मकान

रियल एस्टेट क्षेत्र में सुधार से देश के सात प्रमुख शहरों में जुलाई-सितंबर, 2021 में मकानों की बिक्री 113 फीसदी बढ़कर 62,800 इकाई पहुंच गई। संपत्ति सलाहकार एनारॉक के मुताबिक, इस दौरान मुंबई और दिल्ली-एनसीआर में सबसे ज्यादा मकान बिके।

कुल बिक्री में इनकी हिस्सेदारी क्रमश: 33 फीसदी एवं 16 फीसदी रही है। 2020 की समान तिमाही में सात शहरों में कुल 29,520 मकान बिके थे। अप्रैल-जून, 2021 में यह आंकड़ा 24,560 इकाई रहा था।

एनारॉक चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा कि होम लोन की रिकॉर्ड कम दरें और आईटी/आईटीईएस क्षेत्र में भर्तियां बढ़ने से जुलाई-सितंबर तिमाही में दिल्ली-एनसीआर, मुंबई मेट्रोपोलिटन क्षेत्र (एमएमआर), चेन्नई, कोलकाता, बंगलूरू, हैदराबाद और पुणे में मकानों की मांग बढ़ी है।

इसके अलावा, बेहतर नौकरी की सुरक्षा, वित्तीय क्षेत्रों में मजबूत भर्ती और मकान मालिक बनने की बढ़ती धारणा से भी बिक्री बढ़ी है। इससे आलोच्य तिमाही में इन शहरों में मकानों की कीमतें 3 फीसदी बढ़कर 5,760 रुपये प्रति वर्ग फुट पहुंच गई। जुलाई-सितंबर, 2020 में यह आंकड़ा 5,600 रुपये प्रति वर्ग फुट था। 

इन शहरों में सर्वाधिक उछाल
शहर                   जुलाई-सितंबर,   2020  जुलाई-सितंबर,  2021    तेजी
हैदराबाद              1,650              6,735                       308 फीसदी    
एमएमआर           9,200              20,965                     128 फीसदी
चेन्नई                 1,600              3,405                       113 फीसदी
कोलकाता             1,600             3,220                       101 फीसदी
पुणे                      4,850            9,705                       100 फीसदी
दिल्ली-एनसीआर    5,200           10,220                      97 फीसदी
बंगलूरू                  5,400           8,550                        58 फीसदी

नए लॉन्च में 98 फीसदी इजाफा
आंकड़ों के मुताबिक, आलोच्य तिमाही में सात शहरों में कुल 64,560 नई आवासीय परियोजनाएं लॉन्च हुईं। यह आंकड़ा 2020 की समान तिमाही में लॉन्च 32,530 परियोजनाओं से 98 फीसदी ज्यादा है। इस दौरान एमएमआर में सबसे ज्यादा 16,510 और हैदराबाद में 14,690 आवासीय परियोजनाएं लॉन्च हुईं।

इस साल 30 फीसदी बढ़ सकती है बिक्री
एनारॉक के मुताबिक, इस साल सात प्रमुख शहरों में मकानों की बिक्री सालाना आधार पर 30 फीसदी बढ़कर 1,79,527 इकाई पहुंचने का अनुमान है। 2020 में कुल 1,38,344 मकान बिके थे, जबकि कोरोना से पहले 2019 में इन शहरों में कुल बिक्री 2,61,358 इकाई रही थी।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

14
Entertainment

वायरल: आलिया की जिंदगी बन चुके हैं रणबीर, दोनों ने कैंप में बिताए खास पल, सामने आई रोमांटिक तस्वीरें

14
Desh

पंजाब: अब नई गुटबाजी में फंसी कांग्रेस, क्या बिना 'कैप्टन' के संभल पाएंगे हालात?

13
Entertainment

चमकते सितारे: छोटे-मोटे विज्ञापन से इन सितारों ने शुरू किया था करियर, आज करोड़ों के दिलों पर करते हैं राज

13
Desh

चुनाव आयोग : तीन लोकसभा और 14 राज्यों की 30 विधानसभा सीटों पर 30 अक्तूबर को होगा उपचुनाव 

13
Desh

टूरिज्म इंडस्ट्री: देश में एक जनवरी से पर्यटन उद्योग खोलने की तैयारी में जुटी सरकार

13
Entertainment

Bioscope S2: चेतन आनंद की फिल्म ‘नीचा नगर’ की रिलीज के 75 साल पूरे, अब तक कोई नहीं तोड़ पाया रिकॉर्ड

World Heart Day 2021: हृदय की बीमारियों के लिए टर्म इंश्योरेंस जरूरी, वित्तीय भविष्य होगा सुरक्षित World Heart Day 2021: हृदय की बीमारियों के लिए टर्म इंश्योरेंस जरूरी, वित्तीय भविष्य होगा सुरक्षित
12
Business

World Heart Day 2021: हृदय की बीमारियों के लिए टर्म इंश्योरेंस जरूरी, वित्तीय भविष्य होगा सुरक्षित

12
Sports

Chicago Tennis Classic: क्लिस्टर्स ने शिकागो में मैच हारा हौसला नहीं, बीते साल की थी टेनिस कोर्ट पर वापसी

To Top
%d bloggers like this: