videsh

कोरोना संकट: सऊदी अरब की नागरिकों को चेतावनी, 'रेड लिस्ट' वाले देशों में जाने पर लगेगा तीन साल का प्रतिबंध

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 28 Jul 2021 09:39 AM IST

सार

सऊदी अरब ने कहा है कि भारत समेत ‘रेड लिस्ट’ देशों की यात्रा करने वाले नागरिकों पर तीन साल का यात्रा प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

ख़बर सुनें

सऊदी अरब कोरोना वायरस और इसके नए रूपों के प्रसार को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की चेतावनी दी है। इसके तहत भारत समेत ‘रेड लिस्ट’ देशों की यात्रा करने वाले नागरिकों पर तीन साल का यात्रा प्रतिबंध लगाया जा सकता है। सऊदी के आंतरिक मंत्रालय के अनुसार कुछ सऊदी नागरिक जिन्हें मार्च 2020 के बाद पहली बार मई में अधिकारियों की पूर्व अनुमति के बिना विदेश यात्रा करने की अनुमति दी गई थी, उन्होंने यात्रा नियमों का उल्लंघन किया था। मंत्रालय ने कहा कि अगर कोई भी इस मामले में दोषी साबित होता है तो उनकी वापसी कानूनी जवाबदेही और भारी दंड के अधीन होगा, साथ ही तीन साल के लिए यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।

सऊदी ने इन प्रमुख देशों को किया है रेड लिस्ट में शामिल
सऊदी अरब ने भारत, अफगानिस्तान, अर्जेंटीना, ब्राजील, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, लेबनान, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, वियतनाम सहित कई देशों की यात्रा या पारगमन पर प्रतिबंध लगा दिया है। अधिकारी ने कहा कि आंतरिक मंत्रालय इस बात पर जोर देता है कि नागरिकों को अभी भी रेड लिस्ट में शामिल देशों में बिना आदेश के जाने की अनुमति नहीं है। लगभग तीन करोड़ की आबादी वाले सबसे बड़े खाड़ी राज्य द किंगडम में मंगलवार को कोरोना के 1,379 नए मामले दर्ज किए गए थे। जिससे देश में अब कोरोना के कुल 520,774 मामले हो गए हैं और 8,189 मौतें हुईं।

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: