videsh

कोरोना का कहर: इंडोनेशिया पर डेल्टा की मार, देश में ऑक्सीजन की किल्लत

इंडोनेशिया पर डेल्टा वैरिएंट की मार (सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : PTI

ख़बर सुनें

कोरोना के डेल्टा वैरिएंट के तेजी से पांव पसारने के कारण इंडोनेशिया में ऑक्सीजन की किल्लत हो गई है। दो महीने पहले हालत यह थी कि इंडोनेशिया ने भारत को हजारों टैंक ऑक्सीजन की आपूर्ति की थी लेकिन आज उसे अन्य देशों से मदद मांगने की नौबत आ गई है।

कोरोना की विनाशकारी लहर से जूझ रहे इंडोनेशिया ने भारत के अलावा सिंगापुर और चीन से भी ऑक्सीजन की आपात मदद मांगी है। सिंगापुर से शुक्रवार को 1000 ऑक्सीजन सिलिंडर, कंसन्ट्रेटर, वेंटिलेटर और अन्य स्वास्थ्य उपकरणों की एक खेप पहुंची है।

वहीं ऑस्ट्रेलिया भी 1000 वेंटिलेटर भेज रहा है। इनके अलावा अपने लोगों को मदद मुहैया कराने के लिए इंडोनेशिया सिंगापुर से 36 हजार टन ऑक्सीजन और 10 हजार वेंटिलेटर भी खरीदेगा। चीन से भी ऑक्सीजन खरीद को लेकर बात चल रही है। उधर, अमेरिका और यूएई ने भी मदद की पेशकश की है।

24 करोड़ संक्रमित, 63760 मौतें
दुनिया के चौथे सबसे अधिक आबादी वाले देश में अब तक 24 करोड़ से अधिक संक्रमित मिले हैं और 63,760 लोगों की मौत हुई है। बृहस्पतिवार को 24 घंटे में सबसे अधिक 39,000 नए मामले इंडोनेशिया में मिले थे।

अस्पतालों में जगह नहीं, घरों में दम तोड़ रहे लोग
इंडोनेशिया के अस्पताल कोरोना मरीजों से खचाखच भर गए हैं और लोग होम आइसोलेशन में ही आपात सुविधाओं का इंतजार करते हुए दम तोड़ दे रहे हैं। तेजी से बढ़ते मामलों के कारण दक्षिण एशियाई देश में हालत नाजुक होती जा रही है। ऑक्सीजन की किल्लत से त्राहि-त्राहि मची हुई है।

भारत को 3400 ऑक्सीजन सिलिंडर भेजे थे
इंडोनेशिया ने दो महीने पहले भारत में विनाशकारी दूसरी लहर की पीक के दौरान 3,400 ऑक्सीजन सिलिंडर और कंसन्ट्रेटर भेजे थे। वह दो हजार कंसन्ट्रेटर और भेजने वाला था लेकिन इस बीच वहां मामले बढ़ने के बाद इंडोनेशिया की सरकार ने जून के अंत में इसे रोक दिया।

रोजाना 1928 टन ऑक्सीजन की जरूरत
इंडोनेशिया को मौजूदा समय रोजाना 1928 टन ऑक्सीजन की जरूरत है। जबकि देश का कुल उत्पादन 2262 टन प्रतिदिन है। अभी सरकार ने सौ फीसदी ऑक्सीजन की आपूर्ति चिकित्सा क्षेत्र में करने का फैसला किया है। इससे औद्योगिक प्रतिष्ठानों का काम रुकेगा। ऐसे में इंडोनेशिया ने दूसरे देशों से मदद मांगी है।

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

19
videsh

वीएसएस यूनिटी : अंतरिक्ष यात्रा के लिए तैयार हैं रिचर्ड ब्रेनसन, आज रवानगी

15
Desh

कोरोना : कोविशील्ड टीके के बाद हुआ पीलिया, एक मरीज की मौत

13
Desh

बंगाल: टीवी अभिनेत्री प्रत्युषा पॉल ने अज्ञात लोगों पर लगाया दुष्कर्म की धमकी देने का आरोप

13
Entertainment

यादें: दीया मिर्जा ने मालदीव के पलों को याद करते हुए साझा कीं तस्वीरें, फैंस ने दी प्रतिक्रिया

12
Desh

यूपी: बांदा में पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर ‘मिस इंडिया ताज’ जीतने वाली रिया की मां ने की खुदकुशी

12
videsh

ब्रिटेन: डेल्टा वैरिएंट के मामले सप्ताह भर में 32 फीसदी बढ़े

12
Entertainment

जन्मदिन: हिंदी सिनेमा की पहली महिला कॉमेडियन थीं टुन टुन, जमीन के लिए कर दी गई थी मां-बाप की हत्या

12
Desh

महाराष्ट्र: यूपी में जनसंख्या नियंत्रण मुहिम के बीच बोले पवार, देश और लोगों की बेहतरी के लिए यह बेहद जरूरी 

12
Desh

अफगानिस्तान: कंधार में भारतीय दूतावास बंद करने की खबरें गलत, सरकार ने राजनयिकों को नहीं बुलाया वापस

To Top
%d bloggers like this: