videsh

इथियोपिया: प्रधानमंत्री अबी अहमद की पार्टी ने 436 सीटों में से 410 सीटों के साथ संसदीय चुनाव जीता

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अदीस अबाबा
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:46 PM IST

इथोपिया को प्रधानमंत्री अबी अहमद (फाइल फोटो)
– फोटो : twitter.com/AbiyAhmedAli

ख़बर सुनें

इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद ने संसदीय चुनाव में बंपर जीत दर्ज कर फिर से सत्ता में वापसी की है। इथियोपियन चुनाव बोर्ड ने बताया कि प्रधानमंत्री अबी अहमद की पार्टी ने 436 सीटों में से 410 सीटों के साथ संसदीय चुनाव में जीत दर्ज की है।

बता दें कि अबी अहमद इथियोपिया में काफी लोकप्रिय नेता हैं। उन्होंने 2018 में प्रधानमंत्री बनने के बाद बड़े पैमाने पर उदारीकरण की शुरुआत की थी। उन्होंने हजारों विपक्षी कार्यकर्ताओं को जेल से रिहा कराया और निर्वासित असंतुष्टों को देश में वापस लौटने की इजाजत दी। इतना ही नहीं पड़ोसी देश इरिट्रिया के साथ दो दशक से भी अधिक समय से चले आ रहे संघर्ष को खत्म करते हुए उसके साथ शांति स्थापित की।

2019 में अबी अहमद को मिला था नोबेल शांति पुरस्कार
इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद को 2019 में शांति का नोबेल पुरस्कार दिया गया था। यह पुरस्कार उनके देश के चिर शत्रु इरिट्रिया के साथ संघर्ष को सुलझाने के लिए दिया गया। 

सितंबर 2018 में अबी ने इरिट्रिया और जिबूती के बीच कई सालों से चली आ रही राजनीतिक शत्रुता तो खत्म कर कूटनीतिक रिश्तों को सामान्य बनाने में मदद की। इसके अलावा अबी ने केन्या और सोमालिया में समुद्री इलाके को लेकर चले आ रहे संघर्ष को खत्म करने में मध्यस्थता की।

इथियोपिया के मंडेला
45 साल के अबी अहमद को इथोपिया का ‘नेल्सन मंडेला’ भी कहा जाता है। 2019 में नोबेल समिति ने अबी अहमद के नाम की घोषणा करते हुए कहा था कि ‘अबी को पड़ोसी इरिट्रिया के साथ सीमा विवाद को खत्म करने को लेकर उनके निर्णायक पहलों के लिए” सम्मानित किया गया है।’

नोबेल समिति ने कहा, ‘शांति केवल एक ही पार्टी के प्रयास से नहीं स्थापित होती। जब प्रधानमंत्री अबी ने अपना हाथ बढ़ाया तो राष्ट्रपति अफवर्की ने इसे दोनों हाथों से थाम लिया और इस तरह दोनों देशों के बीच शांति प्रक्रिया की शुरुआत हुई। नॉर्वे की नोबेल समिति यह उम्मीद करती है कि इस शांति समझौते से इथियोपिया और इरिट्रिया की पूरी आबादी के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।’

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

15
Entertainment

जन्मदिन: कार्ड छपने के बाद भी सलमान संग फेरे नहीं ले पाई थीं संगीता बिजलानी, इस क्रिकेटर से की थी शादी

14
Desh

एक्शन में नए रेल मंत्री: बदल दिया कर्मचारियों का समय, अब दो शिफ्टों में होगा काम

13
videsh

स्वीडन: विमान हादसे में 8 स्काईडाइवर्स और पायलट की मौत  

13
Desh

नए रेल मंत्री के रूप में शपथ लेते ही एक्शन में अश्वनी वैष्णव, बदल गया रेल मंत्रालय के कामकाज का समय

13
Entertainment

जन्मदिन: गुरु दत्त और गीता की शादीशुदा जिंदगी के बीच आ गई थी ये अभिनेत्री, अधूरी रह गई ये इच्छा

Sensex, Nifty Today: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन गिरावट पर खुला बाजार, 193 अंक लुढ़का सेंसेक्स Sensex, Nifty Today: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन गिरावट पर खुला बाजार, 193 अंक लुढ़का सेंसेक्स
13
Business

Sensex, Nifty Today: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन गिरावट पर खुला बाजार, 193 अंक लुढ़का सेंसेक्स

Gold Silver Price: सोने की वायदा कीमत में तेजी, 69 हजार प्रति किलो के नीचे चांदी Gold Silver Price: सोने की वायदा कीमत में तेजी, 69 हजार प्रति किलो के नीचे चांदी
13
Business

Gold Silver Price: सोने की वायदा कीमत में तेजी, 69 हजार प्रति किलो के नीचे चांदी

12
videsh

हैती : राष्ट्रपति मोइसी के चार हत्यारे मार गिराए, दो गिरफ्तार

12
videsh

इस्राइल : अस्पताल में कैंसर मरीजों को दवा पहुंचाने के लिए तैनात करेंगे रोबोट

12
Tech

Tecno Camon 17 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, अमेजन पर टीजर हुआ जारी

To Top
%d bloggers like this: