वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कंधार
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 15 Oct 2021 03:26 PM IST
सार
अफगानिस्तान में लगातार दूसरे जुमे पर शिया मस्जिद को निशाना बनाया गया है। आतंकी संगठन आईएआईएस शियाओं का दुश्मन है। इससे पहले आठ अक्तूबर को कुंदुज की शिया मस्जिद में हुए धमाके में 50 लोग मारे गए थे।
अफगानिस्तान के कंधार शहर की एक शिया मस्जिद में शुक्रवार दोपहर जोरदार धमाका हुआ। आरंभिक खबरों के अनुसार इसमें 32 लोगों की मौत हो गई और 70 घायल हुए हैं। जुमे की नमाज के दौरान शिया मस्जिद को लगातार दूसरे सप्ताह निशाना बनाया गया है। पिछले सप्ताह कुंदुंज प्रांत में इसी तरह धमाका किया गया था।
स्थानीय अधिकारियों ने टोलो न्यूज को बताया कि कंधार के सिटी पुलिस डिस्ट्रिक्ट 1 (PD1) स्थित मस्जिद में यह धमाका हुआ। विस्फोट में 32 लोग मारे गए हैं और 70 घायल हुए हैं। हमले की अभी किसी आतंकी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है।
कंधार में हुआ धमाका इसलिए चौंकाने वाला है, क्योंकि यह तालिबान का गढ़ है। यानी देश में सत्तारूढ़ तालिबान का गढ़ ही सुरक्षित नहीं है। आतंकी संगठन आईएसआईएस शियाओं को लगातार निशाना बना रहा है, क्योंकि वह मानता है कि शिया इस्लाम के धोखेबाज हैं। आईएसआईएस के समर्थक सुन्नी हैं।
पिछले हफ्ते कुंदुज की शिया मस्जिद में हुआ था धमाका
इससे पहले आठ अक्तूबर को कुंदुज प्रांत की शिया मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान हुआ था। इसमें 50 से अधिक लोग मारे गए थे और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन आईएस-के ने ली थी। इस धमाके की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने कड़ी निंदा की थी। सुरक्षा परिषद ने कहा था कि आतंक के आकाओं को न्याय के कटघरे में खड़ा करने की आवश्यकता है। यह हमला एक कायरतापूर्ण कृत्य है। आतंकवाद अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए शांति व सुरक्षा का मुद्दा बन गया है। सुरक्षा परिषद ने आतंकवाद के आकाओं, इनके फाइनेंसरों को पकड़ने की आवश्यकता व्यक्त की।
इसलिए हुआ था हमला
घटना की जिम्मेदारी लेते हुए आईएस-के से जुड़ी आमाक संवाद एजेंसी ने हमलावर की पहचान एक उइगर मुस्लिम के रूप में की थी और दावा किया था कि इस हमले का निशाना शिया समुदाय और तालिबान दोनों थे क्योंकि चीन के दबाव में तालिबान उइगर मुस्लिमों को बाहर निकाल रहा है। अमेरिकी और नाटो सेनाओं के लौटने के बाद से आईएस लगातार तालिबान के शासन को चुनौती देने के साथ अल्पसंख्यक शिया समुदाय और उनके धर्मस्थलों को निशाना बना रहा है।
विस्तार

Source link
Share this:
-
Click to share on Facebook (Opens in new window)
-
Like this:
Like Loading...
afghanistan latest news, blast in kandhar mosque, explosion in mosque, isis, many killed in kandhar, shia community in afghanistan, sunni community in afghanistan, tolo news, World Hindi News, World News in Hindi
-
-
विदेशियों के लिए खुले अमेरिका के दरवाजे: कोरोना के दोनों टीके ले चुके लोगों को 8 नवंबर से मिलेगी एंट्री
-
ब्रिटेन: संसदीय क्षेत्र में बैठक करने पहुंचे सांसद के साथ दफ्तर में चाकूबाजी, आरोपी गिरफ्तार