Desh

Weather Update Live: दिल्ली समेत उत्तर भारत में बारिश का सितम, कश्मीर, उत्तराखंड व हिमाचल में भारी बर्फबारी

Posted on

10:52 AM, 09-Jan-2022

उत्तराखंड में खून जमा रही ठंड

उत्तराखंड में आज भी बारिश, बर्फबारी जारी है। जिससे पूरे राज्य में खून जमाने वाली ठंड पड़ रही है। लोग घरों में दुबके हुए हैं। वहीं पहाड़ी इलाकों में अलाव जलाकर लोग गुजर-बसर कर रहे हैं। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के 2500 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरने का अनुमान है। 

10:24 AM, 09-Jan-2022

दिल्ली की बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड

दिल्ली में हो रही बारिश ने पिछले 22 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जनवरी में शनिवार को सबसे ज्यादा 46.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे पहले सात जनवरी, 1999 में 46 मिमी बारिश हुई थी। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक, अगले कुछ घंटों में उत्तरी दिल्ली (नरेला, अलीपुर), पश्चिम-दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, गोहाना, गन्नौर, सोनीपत, रोहतक के अलग-अलग स्थानों पर हल्की तीव्रता वाली बारिश होगी।

 

09:37 AM, 09-Jan-2022

दिल्ली में अब तक 47 मिलीमीटर बारिश हुई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, राजधानी व आसपास के क्षेत्रों में आज भी बारिश जारी रहेगी। तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बना रहेगा। आने वाले सप्ताह में तापमान गिरने की संभावना है। 

 

09:14 AM, 09-Jan-2022

कश्मीर में ऑरेंज अलर्ट

कश्मीर में अगले 12 घंटों के ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बर्फबारी के कारण यहां लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है। कई सड़कें बर्फ से पटी हैं। वहीं हवाई उड़ानों को भी रद्द करना पड़ रहा है। 

09:03 AM, 09-Jan-2022

Weather Update Live: दिल्ली समेत उत्तर भारत में बारिश का सितम, कश्मीर, उत्तराखंड व हिमाचल में भारी बर्फबारी

पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है तो मैदानी इलाकों में जमकर बारिश हो रही है। इस बर्फबारी और बारिश के बीच ठिठुरन बढ़ गई है। कश्मीर में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तो दिल्ली-एनसीआर में रुक-रुककर बारिश जारी रहेगी। 

Source link

Click to comment

Most Popular