Sports

Tokyo Paralympics: पत्नी ने ज्वैलरी बेंच सिंहराज को बनाया था शूटर, आज टोक्यो में कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास

Posted on

{“_id”:”612dda5c8ebc3e4940789d77″,”slug”:”tokyo-paralympics-2021-singhraj-adhana-wife-had-to-sell-her-jewellery-to-help-him-realize-his-shooting-dreams-who-win-bronze-medal-today”,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Tokyo Paralympics: u092au0924u094du0928u0940 u0928u0947 u091cu094du0935u0948u0932u0930u0940 u092cu0947u0902u091a u0938u093fu0902u0939u0930u093eu091c u0915u094b u092cu0928u093eu092fu093e u0925u093e u0936u0942u091fu0930, u0906u091c u091fu094bu0915u094du092fu094b u092eu0947u0902 u0915u093eu0902u0938u094du092f u092au0926u0915 u091cu0940u0924u0915u0930 u0930u091au093e u0907u0924u093fu0939u093eu0938″,”category”:{“title”:”Other Sports”,”title_hn”:”u0905u0928u094du092f u0916u0947u0932″,”slug”:”other-sports”}}

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Tue, 31 Aug 2021 12:59 PM IST

सार

टोक्यो पैरालंपिक में भारत के निशानेबाज सिंहराज अडाना ने कांस्य पदक जीतकर इतिहासा रच दिया। उन्होंने यह पदक पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में जीता। हालांकि खिताबी मुकाबले सिंहराज गोल्ड मेडल जीतने से चूक गए। 

टोक्यो पैरालंपिक 2021 कांस्य पदक जीतने के बाद सिंहराज अडाना
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

टोक्यो पैरालंपिक में भारत के सिेंहराज अडाना ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा एसएच-1 के फाइनल में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने यह पदक 216.8 अंकों के साथ अपनी झोली में डाला। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद हर कोई तारीफ कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी। हरियाणा के बहादुरगढ़ से ताल्लुक रखने वाले शूटर सिंहराज का सफर टोक्यो पैरालंपिक तक आसान नहीं रहा। अपने इस सफर के दौरान उन्हें कई झंझावातों से पार पाना पड़ा। 

दिव्यांगता उन्हें कभी निशानेबाज बनने से नहीं रोक पाई। आर्थिक तंगी के चलते उन्हें अपनी ट्रेनिंग लगातार जारी रखने और परिवार की मदद करने के लिए काफी मुश्किलों का सामना किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इंटरव्यू में उन्होंने कहा था उनके निशानेबाज बनने के स्वपन को पूरा करने के लिए उनकी पत्नी को अपनी ज्वैलरी तक बेचनी पड़ी थी। साक्षात्कार के दौरान उन्होंने पीएम से कहा था, शूटिंग बहुत ही खर्चीला खेल है और मेरे लिए यह आसान नहीं था। मेरे शूटिंग के सपनों को पूरा करने करने के लिए मेरी पत्नी ने अपने जेवरात बेच दिए थे। 

विस्तार

टोक्यो पैरालंपिक में भारत के सिेंहराज अडाना ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा एसएच-1 के फाइनल में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने यह पदक 216.8 अंकों के साथ अपनी झोली में डाला। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद हर कोई तारीफ कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी। हरियाणा के बहादुरगढ़ से ताल्लुक रखने वाले शूटर सिंहराज का सफर टोक्यो पैरालंपिक तक आसान नहीं रहा। अपने इस सफर के दौरान उन्हें कई झंझावातों से पार पाना पड़ा। 

Source link

Click to comment

Most Popular