Sports

Tokyo Olympics: निशानेबाजी में मनु भाकर-राही सरनोबत से उम्मीद, हॉकी में टीम इंडिया पर होंगी निगाहें

Posted on

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Thu, 29 Jul 2021 06:04 AM IST

सार

टोक्यो ओलंपिका का आज सातवां दिन है जो कि भारतीय दृष्टिकोण से काफी अहम। आज भारत की तरफ से तमाम एथलीट निशानेबाजी, बॉक्सिंग, बैडमिंटन और गोल्फ में चुनौती पेश करेंगे। वहीं पुरुष हॉकी में भारत का मुकाबला अर्जेंटीना से होगा। 
 

टोक्यो ओलंपिक
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

टोक्यो ओलंपिक का आज सातवां दिन है जो कि भारत के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण हैं। आज भारतीय एथलीट निशानेबाजी, बॉक्सिंग, बैडमिंटन और गोल्फ में अपनी चुनौती पेश करेंगे। जबकि हॉकी में भारतीय टीम अर्जेंटीना से भिड़ेगी। ओलंपिक का छठा दिन भारत के लिए मिला जुला रहा। दीपिका कुमारी, पूजा रानी और पीवी सिंधु के बेहतर प्रदर्शन के चलते भारत की पदक जीतने की उम्मीद जिंदा है। 

पुरुषों की लाइटवेट डबल्स स्कल स्पर्धा में भारत की तरफ से अर्जुन जाट और अरविंद सिंह ने चुनौती पेश की। लेकिन यह भारतीय जोड़ी पांचवें स्थान पर रही। यह ओलंपिक में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 

भारती की निशानेबाज राही सरनोबत महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल क्वालीफिकेशन स्पर्धा में दूसरी सीरीज में 97 अंक हासिल करने मे सफल रहीं वह टॉप 6 में बनी हुई हैं। जबकि मनु भाकर अपनी बारी की प्रतीक्षा कर रही हैं। इन दोनों निशानेबाजों से भारत को काफी उम्मीद है। 

हॉकी में भारत और अर्जेंटीना के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। पहले क्वार्टर का खेल समाप्त हो गया है। इस दौरान दोनों टीमों की तरफ से कोई गोल नहीं हुआ। भारत की तरफ से जबरदस्त हमला किया गया लेकिन टीम इंडिया अर्जेंटीना के सुरक्षा कवच को भेद नहीं पाई। 

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक का आज सातवां दिन है जो कि भारत के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण हैं। आज भारतीय एथलीट निशानेबाजी, बॉक्सिंग, बैडमिंटन और गोल्फ में अपनी चुनौती पेश करेंगे। जबकि हॉकी में भारतीय टीम अर्जेंटीना से भिड़ेगी। ओलंपिक का छठा दिन भारत के लिए मिला जुला रहा। दीपिका कुमारी, पूजा रानी और पीवी सिंधु के बेहतर प्रदर्शन के चलते भारत की पदक जीतने की उम्मीद जिंदा है। 


आगे पढ़ें

रोइंग में भारत पांचवें स्थान पर

Source link

Click to comment

Most Popular