videsh

Russia Ukraine war live: रूस ने खारकीव में उड़ाई गैस पाइपलाइन, रेडियोएक्टिव वेस्ट डिस्पोजल साइट पर भी एयरस्ट्राइक

Posted on

08:15 AM, 27-Feb-2022

सोमवार को रूसी मुद्रा बाजार में हो सकती है भारी गिरावट

यूक्रेन में जंग छेड़ चुके रूस को कई आर्थिक प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच रूसी सेंट्रल बैंक के पूर्व शीर्ष अधिकारी ने आशंका जताई है कि, सोमवार तक रूसी मुद्रा बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है। 

07:50 AM, 27-Feb-2022

तेल डिपो पर मिसाइल हमला, गैस पाइपलाइन उड़ाई

रूस काफी आक्रामक हो गया है। उसने यूक्रेन के खारकीव में एक गैस पाइपलाइन को उड़ा दिया है। वहीं वासिल्किव शहर में रूसी बैलिस्टिक मिसाइलों से एक तेल डिपो को भी टारगेट किया गया है। 

07:29 AM, 27-Feb-2022

Russia Ukraine war live: रूस ने खारकीव में उड़ाई गैस पाइपलाइन, रेडियोएक्टिव वेस्ट डिस्पोजल साइट पर भी एयरस्ट्राइक

कीव पर कब्जे के लिए रूस ने चारों ओर से हमला बोल दिया है। रात नौ बजे के बाद से यहां दो धमाके हुए हैं। इस बीच खबर है कि रूस ने कीव के पास स्थित रेडियोएक्टिव वेस्ट डिस्पोजल साइट पर एयरस्ट्राइक कर दी है। हालांकि, अभी तक यहां से रिसाव की कोई खबर नहीं है। 

Source link

Click to comment

Most Popular