videsh

Russia-Ukraine War LIVE: कीव पर हवाई हमले का अलर्ट जारी, निवासियों से पास के आश्रय गृह जाने की अपील

Posted on

10:45 AM, 05-Mar-2022

यूक्रेन की राजधानी कीव पर हवाई हमले का अलर्ट जारी

यूक्रेन की राजधानी कीव पर हवाई हमले का अलर्ट जारी किया गया है। निवासियों को पास के आश्रय गृह जाने की अपील की गई है।

10:09 AM, 05-Mar-2022

रूस का आक्रामक रुख, यूक्रेन के आइदर बटालियन पोस्ट को किया तबाह

युद्ध के 10वें दिन भी रूस आक्रामक नजर आ रहा है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि उसने पूर्वी यूक्रेन पर ड्रोन से अटैक कर आइदर बटालियन पोस्ट को तबाह कर दिया।

09:20 AM, 05-Mar-2022

रूस ने एक सप्ताह के भीतर यूक्रेन पर 500 से अधिक मिसाइलों से हमला किया

यूक्रेन की एक मीडिया रिपोर्ट के हवाले से बताया गया है कि रूस ने एक सप्ताह के भीतर यूक्रेन पर 500 से अधिक मिसाइलों से हमला किया है। हर दिन 24 अलग-अलग मिसाइलें भी लॉन्च कर रहा है।

08:33 AM, 05-Mar-2022

यूक्रेन से एक स्पेशल फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को लेकर एक स्पेशल फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची। एक छात्रा ने बताया कि हमारे लिए वहां रहना बहुत कठिन था, हम भारत सरकार का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने हमें वहां से निकालकर यहां वापस लाए। वापस आकर हम बहुत खुश हैं। 

08:16 AM, 05-Mar-2022

आज शाम 4.30 बजे जेलेंस्की की अमेरिकी सिनेटरों के साथ अहम बैठक

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की अमेरिकी डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन सिनेटरों के साथ वर्चुअल बैठक करेंगे। बताया जा रहा है कि यह बैठक शाम 4.30 बजे होगी।

08:00 AM, 05-Mar-2022

Russia-Ukraine War LIVE: कीव पर हवाई हमले का अलर्ट जारी, निवासियों से पास के आश्रय गृह जाने की अपील

यूक्रेन में जोपोरिज्जिया परमाणु संयंत्र पर रूस के हमले के बाद भारत ने शुक्रवार को आगाह किया कि परमाणु केंद्रों से संबंधित किसी भी दुर्घटना के जन स्वास्थ्य और पर्यावरण पर गंभीर परिणाम हो सकते हैं। साथ ही उसने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को यूक्रेन में पैदा हो रहे मानवीय संकट को समझना चाहिए।

Source link

Click to comment

Most Popular