Entertainment

Lata Mangeshkar Death Live: 8 बजकर 12 मिनट पर हुआ लता मंगेशकर का निधन, अंतिम संस्कार की हो रही तैयारी

Posted on

10:27 AM, 06-Feb-2022

पीएम मोदी ने जताया शोक

मैं शब्दों से परे पीड़ा में हूं। लता दीदी हमें छोड़कर चली गई हैं। वह हमारे देश में एक खालीपन छोड़ गईं हैं, जिसे भरा नहीं जा सकता। आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में याद रखेंगी, जिनकी सुरीली आवाज में लोगों को मंत्रमुग्ध करने की अद्वितीय क्षमता थी।

10:20 AM, 06-Feb-2022

केंद्रीय मंत्री ने दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी गायिका के निधन की पुष्टि की हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसे देश के लिए बहुत बड़ी क्षति बताया है। वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ अस्पताल भी पहुंचे।

10:13 AM, 06-Feb-2022

कोरोना निगेटिव होने के बाद भी क्यों थी हालत खराब

एन संथानम ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि गायिका कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से अस्पताल में भर्ती हुईं थीं। कोरोना का इलाज किया गया था, लेकिन कोरोना के कारण हुईं समस्याओं की वजह से उनका निधन हो गया। सुबह 8.12 बजे लता मंगेशकर ने आखिरी सांस ली। अब उनके पार्थिव शरीर को शिवाजी पार्क ले जाने की व्यवस्था की जा रही है।

10:06 AM, 06-Feb-2022

अधिकारी ने की पुष्टि

ब्रीच कैंडी अस्पताल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एन संथानम ने गायिका लता मंगेशकर के निधन की पुष्टि की है। 

09:44 AM, 06-Feb-2022

Lata Mangeshkar Death Live: 8 बजकर 12 मिनट पर हुआ लता मंगेशकर का निधन, अंतिम संस्कार की हो रही तैयारी

महान गायिका लता मंगेशकर का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। गायिक पिछले महीने कोविड -19 और निमोनिया की चपेट में आ गईं थीं।



Source link

Click to comment

Most Popular