Desh

Kolkata Nagar Nigam Election Result 2021: शुरुआती रुझानों में टीएमसी को भारी बढ़त, भाजपा काफी पीछे

Posted on

09:28 AM, 21-Dec-2021

शुरुआती रुझानों में टीएमसी को बहुमत

कुल सीट-144

टीएमसी-93

भाजपा-4

कांग्रेस-2

लेफ्ट-2

अन्य-1

09:13 AM, 21-Dec-2021

टीएमसी 69 सीटों पर आगे

KMC elections: कोलकाता नगर निगम चुनाव में शुरुआती रुझानों में टीएमसी 69 सीटों पर आगे चल रही है।  जबकि भाजपा को चार सीटों पर बढ़त वहीं कांग्रेस को दो तो लेफ्ट को एक सीट पर बढ़त मिली है।

09:06 AM, 21-Dec-2021

टीएमसी 40 सीटों पर आगे चल रही

KMC elections: कोलकाता नगर निगम चुनाव में शुरुआती रुझानों में टीएमसी 40 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि भाजपा को तीन सीटों पर बढ़त वहीं लेफ्ट और कांग्रेस को एक-एक सीट पर बढ़त मिल रही है।

08:59 AM, 21-Dec-2021

टीएमसी को सात तो भाजपा को एक सीट की बढ़त

कोलकाता नगर निगम चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में टीएमसी सात और भाजपा एक सीट पर आगे चल रही है।

08:17 AM, 21-Dec-2021

2015 चुनाव परिणाम के आंकड़े

वर्ष 2015 में कोलकाता नगर निगम चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को 144 में से 114 वार्ड पर जीत मिली थी वहीं सीपीएम 15 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही थी। बात करें भाजपा की तो उसे सात सीटें ही मिली थीं।

07:40 AM, 21-Dec-2021

कोलकाता नगर निगम मतगणना Live: शुरुआती रुझानों में टीएमसी को भारी बढ़त, भाजपा काफी पीछे

Kmc election 2021 results date: कोलकाता नगर निगम चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। 144 वार्डों के वोटों की गिनती के लिए कुल 16 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच टक्कर होने वाली है। इन मतगणना केंद्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है और 200 मीटर के इलाके में 144 धारा लागू रहेगी। किसी भी पार्टी के कार्यकर्ताओं को इस दायरे में नहीं आने दिया जाएगा। बता दें कि 19 दिसंबर को कोलकाता नगर निगम (KMC) चुनाव में लगभग 64 फीसदी मतदान हुआ था।

Source link

Click to comment

Most Popular