Sports

IWF World Championships: बिंद्यारानी देवी को मिले दो पदक, क्लीन एंड जर्क में गोल्ड तो स्नैच में जीता रजत

Posted on

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ताशकंद
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 10 Dec 2021 12:01 AM IST

सार

एस बिंद्यारानी देवी ने राष्ट्रमंडल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीत लिया है। भारतीय खिलाड़ी ने गुरुवार को महिलाओं की 55 किग्रा भारवर्ग में कुल 198 किग्रा (84+114) का भार उठाया। इसी के साथ उन्हें दो मेडल मिले। बिंद्यारानी को स्नैच स्पर्धा में रजत और क्लीन एंड जर्क में गोल्ड मेडल मिला। 

ख़बर सुनें

राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप नियमों के तहत, उन्होंने क्लीन एंड जर्क स्पर्धा में सबसे अधिक 114 किग्रा भार उठाया, जिसके लिए उन्हें इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक दिया गया। इससे पहले देवी विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने से चूक गई थीं और चौथे स्थान पर रहीं थीं। 

गौरतलब है कि ताशकंद में विश्व चैंपियनशिप और राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप दोनों के एक साथ आयोजन हो रहा है। राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में हर स्पर्धा के स्वर्ण पदक विजेताओं को अगले साल बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में सीधा प्रवेश मिलेगा। 

विस्तार

Source link

Click to comment

Most Popular