Sports

Hockey: ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक की पीएम नरेंद्र मोदी से मांग, कहा- हॉकी को दिया जाए राष्ट्रीय खेल का दर्जा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Wed, 11 Aug 2021 12:32 PM IST

सार

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पीएम नरेंद्र मोदी से मांग की है कि हॉकी को राष्ट्रीय खेला का दर्जा दिया जाए। हाल ही में टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार पदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता था। 

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक
– फोटो : पीटीआई

ख़बर सुनें

टोक्यो ओलंपिक में 41 साल पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम की मुख्य प्रायोजक ओडिशा सरकार के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हॉकी को राष्ट्रीय खेल का दर्जा दिए जाने की मांग की है। पटनायक ने पीएम को लिखा कि इस साल नवंबर में भुवनेश्वर में हॉकी का विश्व कप होने जा रहा है। इसी की तैयारियों की समीक्षा के दौरान उन्हें पता लगा कि हॉकी देश में राष्ट्रीय खेल के नाम से विख्यात है, लेकिन उसे कभी यह दर्जा नहीं दिया गया। वह उनसे सहमत होंगे कि हॉकी को राष्ट्रीय खेल का दर्जा देने की घोषणा की जाए। यह देश को गौरव दिलाने वाले हॉकी खिलाड़ियों का सम्मान तो होगा ही साथ में युवा पीढ़ी को हॉकी के लिए प्रेरित करने का कारण भी बनेगा।

हाल ही में समाप्त हुए टोक्यो ओलंपिक में भारत ने जर्मनी को हराकर कांस्य पदक जीता था। भारतीय हॉकी टीम साल 1980 के बाद ओलंपिक में कोई पदक जीतने में सफल हुई। बीते कुछ वर्षों में भारतीय हॉकी को फर्श से अर्श तक पहुंचाने में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का भी खास योगदान रहा। इसके अलावा हॉकी टीम के पूर्व कप्तान दिलीप तिर्की ने भी टीम को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

एक वक्त भारतीय हॉकी टीम को स्पॉन्सर नहीं मिल रहे थे तब ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हॉकी टीम को स्पॉन्सर करने का फैसला किया। इस दौरान पटनायक सरकार ने सहारा कंपनी के बाद साल 2018 में भारतीय हॉकी फेडरेशन के साथ 100 करोड़ रुपये स्पॉन्सर करने की डील की। नवीन पटनायक सरकार ने भारतीय हॉकी संघ से अगले पांच साल तक भारतीय पुरुष हॉकी और महिला टीम के खिलाड़ियों को स्पॉन्सर करने की बात कही। 

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: