Entertainment

Happy New Year 2022: एक्टर अनुपम खेर ने शेयर किया वीडियो, लिखा- जो दिल दुखाते हैं उनसे दूर रहा जाए…

Posted on

अनुपम खेर
– फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अनपुम खेर ने रविवार को एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो के जरिए अनुपम खेर ने अपने फैंस को खास संदेश दिया है। उन्होंने फैंस से कहा कि जो लोग दिल दुखाते हैं उनसे थोड़ा दूर रहा जाए। अनपुम खेर के इस टेक्स्ट वीडियो में लिखा हुआ है, इस साल चलो थोड़ा सुकून से जिया जाए जो दिल दुखाते हैं उनसे थोड़ा दूर रहा जाए। 


 

अपनी मां के साथ अनुपम खेर
– फोटो : इंस्टाग्राम

इस वीडियो को अब तक 15 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो पर अनुपम खेर के फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स अनुपम खेर को नये साल की शुभकामनाएं दे रहे हैं। 

अनुपम खेर
– फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, कई यूजर्स उनकी लिखी इस बात पर गौर कर खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं आपको भी और आपके परिवार को भी। एक अन्य यूजर ने लिखा- वाह सर! आपने क्या बात कही।

 

अनुपम खेर
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कई यूजर्स ने अनुपम खेर के इस संदेश पर ‘वाह-वाह’ लिखा है। एक यूजर ने लिखा कि थोड़ा नहीं, बल्कि ऐसे लोगों से हमेशा के लिए दूर रहा जाए।

 

अनुपम खेर
– फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- दिन बीत जाते है कहानी बनकर, यादें रह जाती है निशानी बनकर, पर रिश्ते हमेशा रहते है, कभी होंठो की मुस्कान बनकर, तो कभी आंखों का पानी बनकर..। गौरतलब है कि अनुपम खेर इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करते रहते हैं। इससे पहले उन्होंने एक वीडियो साझा करके अपने फैंस को नये साल की शुभकामनाएं दी थी। इस वीडियो में अनुपम खेर ने कहा था, आप सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं! प्रभु आपको स्वस्थ रखे।आपको दुनिया भर की खुशियां प्रदान करे।



Source link

Click to comment

Most Popular