Entertainment

Gemini Ganesan: वो एक्टर जिसकी एक झलक पाने को मरती थीं लड़कियां, रेखा की मां से की थी शादी लेकिन…

Posted on

अपने जमाने में साउथ के सुपरस्टार एक्टर रहे जेमिनी गणेशन की आज पुण्यतिथि है। सुपरस्टार एक्टर होने के अलावा जेमिनी की एक और पहचान है और वो ये की वो बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा के पिता हैं। हालांकि जेमिनी गणेशन ने रेखा को अपना नाम नहीं दिया शायद इसलिए रेखा ने भी उन्हें कभी अपना पिता नहीं माना। जेमिनी गणेशन ने चार शादियां की थीं। लेकिन सार्वजनिक रूप से कभी इस बात को नहीं स्वीकारा। कहा जाता है जेमिनी ने रेखा की मां पुष्पावल्ली से भी मंदिर में शादी की थी लेकिन लोगों के सामने कभी उन्हें अपनी पत्नी नहीं माना।

17 नवंबर 1920 को तमिलनाडु के पुदुकोट्टई में जन्मे जेमिनी गणेशन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत ‘मिस मालिनी’ से की थी। अपने करियर में 200 से अधिक फिल्मों में काम किया, जिसमें तेलुगु, मलायलम, कन्नड़, हिंदी फिल्में शामिल रहीं। वे इतने हैंडसम थे की लड़कियां उनकी एक झलक पाने को बेताब रहती थीं। तमिल सिनेमा जगत में जेमिनी को ‘कादल मन्नान’ यानि (रोमांस का बादशाह) का नाम दिया गया था। 

पत्नी नहीं बन पाईं पुष्पावल्ली

फिल्म की शूटिंग के दौरान जेमिनी और पुष्पा एक दूसरे के करीब आए। शादीशुदा होते हुए भी जेमिनी पुष्पा की चाहत में इस कदर डूबते चले गए की गुपचुप शादी तक कर ली। जेमिनी पुष्पा को  सबकुछ देने को तैयार थे, सिवा अपने सरनेम गणेशन के। पुष्पा जिस चीज की ख्वाहिश में अपना चलता करियर छोड़कर जेमिनी के पास आई थी, वो उन्हें ताउम्र नहीं मिली और पुष्पा जेमिनी की जिंदगी में भी हमेशा दूसरी औरत बनकर रहीं। दोनों की पहली औलाद हुई जिसे भानुरेखा नाम दिया गया। जी हां वही भानुरेखा जिसे आज दुनिया रेखा के नाम से जानती है।

जेमिनी गणेशन का साल 2005 में निधन हो गया था। जब जेमिनी गणेशन का निधन हुआ तो रेखा उनके अंतिम संस्कार में नहीं पहुंची थीं। लोगों ने कहा कि रेखा जानबूझ कर वहां नहीं गईं। पिता के प्यार को उम्र भर तरसती रहीं रेखा ने कभी जेमिनी गणेशन को पिता नहीं माना। एक अवॉड शो में जेमिनी गणेशन को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड देने के लिए रेखा को स्टेज पर बुलाया गया, तब रेखा ने जेमिनी गणेशन के पैर छुए थे। पहली और आखिरी बार जेमिनी ने भी रेखा को बॉम्बे वाली बेटी कहकर संबोधित किया था। 

जेमिनी ने साउथ की फिल्मों में रोमांस जेनर को नई ऊंचाइयां दी।भारत सरकार ने 1971 में जेमिनी गणेशन को पद्मश्री से सम्मानित किया था।  वे अपने समय के सबसे पढ़े लिखे एक्टर थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले जेमिनी मद्रास के क्रिश्चियन कॉलेज में केमिस्ट्री के लेक्चरर थे।

Source link

Click to comment

Most Popular