Entertainment

Dhanush Birthday: इन मंहगी चीजों के मालिक हैं रजनीकांत के दामाद, कम उम्र में ही धनुष ने बना ली है अपार संपत्ति

Posted on

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 28 Jul 2021 12:55 PM IST

दक्षिण भारतीय फिल्मों के साथ साथ बॉलीवुड में भी अपनी अदायगी का जादू बिखेरने वाले वकेंटस प्रभु उर्फ धनुष आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। 28 जुलाई 1983 में चेन्नई में जन्में धनुष ने अपने दम पर अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से शादी की है लेकिन उनकी पहचान सिर्फ रजनीकांत के दामाद के रूप में नहीं होती है। अपने अभिनय के बल पर धनुष ने अपना नाम कमाया है। धनुष की शादी ऐश्वर्या के साथ साल 2004 में हुई। ऐश्वर्या उनसे दो साल बड़ी हैं। दोनों की मुलाकात एक फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान हुई थी।

इतनी करोड़ संपत्ति के मालिक हैं धनुष

धनुष ने दक्षिण में बहुत सी शानदार फिल्मों में काम किया है साथ ही बॉलीवुड में ‘रांझणा’ का कुंदन बनकर भी लोगों का दिल जीता है। धनुष कहने को तो फिल्मी दुनिया के सुपरस्टार हैं लेकिन अपने ससुर की तरह वो भी सादगी से परिपूर्ण हैं। महज 19 साल की उम्र में अभिनय के क्षेत्र में कदम रखने वाले धनुष आज करोड़ों की संपत्ति के भी मालिक हैं। तो चलिए आपको बताते हैं क्या है धनुष की कुल संपत्ति और उनके रईसी शौक।

Source link

Click to comment

Most Popular