Entertainment

Devika Rani: वह एक्ट्रेस जिसने 30 के दशक में फिल्माया सबसे लंबा किसिंग सीन

Posted on

फर्स्ट लेडी ऑफ इंडियन सिनेमा कहलाने वाली देविका रानी की आज पुण्यतिथि है। 30 मार्च 1908 को विशाखापट्टनम में जन्मी देविका ने 9 मार्च 1994 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। जिस दौर में महिलाओं को घर से निकलने नहीं दिया जाता था, देविका ने उस वक्त फिल्म में नायिका बनकर समाज के लिए अलग उदाहरण पेश किया था। देविका रानी ने ही भारतीय सिनेमा को ग्लोबल स्टैंडर्ड पर ले जाने का काम किया था। उनके अभिनय की तुलना ग्रेटा गार्बो से की गई थी इसलिए उन्हें ‘इंडियन गार्बो’ भी कहा जाता था।

देविका रानी नौ साल की उम्र में ही पढ़ाई करने के लिए इंग्लैंड गईं थीं। वहां से उन्होंने रॉयल अकादमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट में एक्टिंग की पढ़ाई की थी। वहां एक्टिंग के साथ ही देविका ने टेक्सटाइल डिजाइन, डेकोर और आर्किटेक्चर की भी पढ़ाई की थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद देविका जब भारत लौटीं तो वे अपना करियर फिल्मों में बनाना चाहती थीं लेकिन उनका परिवार इसके लिए राजी नहीं हुआ।

इसी दौरान देविका की मुलाकात फिल्म निर्माता हिमांशु रॉय से हुई थी। हिमांशु देविका की खूबसूरती से इतना प्रभावित हुए कि साल 1933 में उन्होंने देविका को अपनी फिल्म ‘कर्मा’ में कास्ट कर लिया। यह किसी भारतीय द्वारा बनी पहली अंग्रेजी बोलने वाली फिल्म थी।देविका ने फिल्म ‘कर्मा’ में 4 मिनट का लिप लॉक किसिंग सीन देकर सभी को चौंका दिया था। इस सीन के बाद देविका की काफी आलोचना हुई और फिल्म को प्रतिबंधित भी कर दिया गया।

दूसरी बार मिला प्यार

बाद में हिमांशु और देविका ने शादी कर ली। दोनों की उम्र में 16 साल का फर्क था। देविका और हिमांशु रॉय ने साथ मिलकर बॉम्बे टॉकीज नाम का स्टूडियो बनाया था। इस बैनर की पहली फिल्म ‘जवानी की हवा’ थी, जो साल 1935 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में साथ काम करने के दौरान देविका और नजमुल के बीच की नजदीकियां बढ़ने लगीं। एक रात दोनों गायब हो गए। जब खोज की गई तो वे कोलकाता के एक होटल में पाए गए।

स्वेतोस्लाब रोरिक से की दूसरी शादी

यहीं से हिमांशु और देविका के शादीशुदा रिश्ते में दरार आ गई। देविका अपनी शर्तों के साथ हिमांसु के पास लौट आई और उनकी मौत (1940) होने तक उनके साथ ही रहीं। हालांकि बॉम्बे टॉकीज के बैनर तले बनीं फिल्में जब हिट नहीं हुई तो देविका ने इंडस्ट्री छोड़ दी। इस बीच उनकी मुलाकात रूसी चित्रकार स्वेतोस्लाब रोरिक से हुई। बाद में देविका रानी ने उनसे शादी कर ली। 9 मार्च 1994 में देविका रानी का निधन हो गया।

Source link

Click to comment

Most Popular