08:21 AM, 30-Jun-2021
असम: बीते 24 घंटे में सामने आए 2672 नए केस
असम में आज कोरोना वायरस के 2,672 नए मामले आए, 1,966 लोग डिस्चार्ज हुए और 27 लोगों की कोरोना से मौत हुई। #COVID19
सक्रिय मामले: 25,692
कुल डिस्चार्ज: 4,74,457
कुल मौतें: 4,509 pic.twitter.com/8KUZc5qkXT— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 29, 2021
08:07 AM, 30-Jun-2021
मिजोरम: बीते 24 घंटे में सामने आए 256 नए मामले
COVID19 | Active cases in Mizoram rise to 4,471 with 256 new cases reported yesterday; case tally at 20,075 pic.twitter.com/TfXdKjzINK
— ANI (@ANI) June 30, 2021
07:57 AM, 30-Jun-2021
Coronavirus Live: मिजोरम में बीते 24 घंटे में 256 नए केस मिले, 4471 मरीजों का चल रहा इलाज
देश में कोरोना वायरस के ताजा मामले अब 50 हजार से कम आने लगे हैं। 102 दिन बाद पहली बार कोरोना के दैनिक मामले 40 हजार से कम दर्ज हुए। देश में कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार अब भले ही धीमी पड़ गई हो लेकिन तीसरी लहर की संभावना का डर अभी भी बना हुआ है। कोरोना वायरस से निपटने के लिए केंद्र सरकार वैक्सीनेशन पर तेजी से काम कर रही है। अबतक 30 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। वहीं कोरोना के घटते मामलों को देखते हुए अब कई राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों ने अपने यहां कोरोना पाबंदियों में छूट देनी शुरू कर दी है। अब 50 फीसदी क्षमता के साथ जिम और योग संस्थानों को खोलने की अनुमति मिल गई है। इसके अलावा शादी समारोह में भी 50 लोगों को आमंत्रित करने की मंजूरी मिल गई है। इसके अलावा देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 3.92 लाख से ज्यादा हो गई है। वहीं सक्रिय मामलों की बात करें तो उनका आंकड़ा छह लाख से नीचे बरकरार है।
